रिलेशनशिप डेस्क. रिश्तों में कई तरह की उलझन होती हैं। कहा जाता है कि एक खुशहाल रिश्ते में अपने पार्टनर (partner) से कभी भी कोई बात नहीं छिपानी चाहिए। लेकिन रिश्ते में कई बातें ऐसी भी होती हैं जो आपके खुशहाल रिश्ते को बिगाड़ सकती हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने पार्टनर को सभी बातें शेयर करते समय इस बात का भी ध्यान रखें की कौन सी बात पार्टनर को बताना चाहिए और कौन सी बात पार्टनर नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं रिलेशनशिप (relationship) में वो पांच बातें कौन सी है जो कभी भी अपने पार्टनर से शेयर नहीं करनी चाहिए।
एक्स का नहीं करें जिक्र
कई बार ऐसा होता है कि आपका अपने पुराने पार्टनर के साथ किसी भी कारण से ब्रेकअप हो जाता है। जब आप नए रिश्ते में आते हैं तो इस बात का ध्यान रखें की आप अपने पुराने एक्स की बात अपने पार्टनर के साथ नहीं करें। एक्स की बात बार-बार करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी में मुश्किल पैदा हो सकती है। अपने पार्टनर को यह फील नहीं कराएं की आप अभी भी अपने एक्स को मिस कर रहे हैं।
25
शादी के फैसले को नहीं बताएं गलत
अक्सर पति औप पत्नी के बीच किसी ना किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। ये लगभग हर फैमली में होता है। लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को इस बात का एहसास नहीं कराएं की उसके साथ आपकी शादी का फैसला गलत था या किसी मजबूरी के कारण लिया गया था।
35
बुराई करने से बचें
अक्सर एक दूसरे के बारे में कई तरह की बातें की जाती हैं। कभी-कभी आप अपने पार्टनर की बात करते-करते बुराईयां करने लगते हैं ऐसे में इस बात का ध्यान रखें की आपको अपने पार्टनर की बुराई किसी के भी सामने नहीं करनी है ऐसा करने से आपके खुशहाल परिवार में ग्रहण लग सकता है।
45
पुराने अफेयर का नहीं करें जिक्र
अपने पास्ट लाइफ को अपने जीवनसाथी के साथ शेयर करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि उन्हें यह कभी नहीं बताए कि आपने कितने लोगों को पहले डेट किया है। इसकी जगह अपने पार्टनर को यह समझाएं कि उनसे बढ़कर अब आपकी लाइफ में कोई नहीं है।
55
एक्स के साथ यह प्लानिंग की थी
शादी से पहले अगर आप किसी रिलेशनशिप में थे तो इस बात का खास ख्याल रखें कि अपने जीवनसाथी से एक्स के साथ की गई प्लानिंग को बिल्कुल डिसकस नहीं करें। इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में दरार पड़ सकती है।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.