रिलेशनशिप डेस्क. वैसे तो कोई भी रिश्ता परफेक्ट नहीं होता है। हर रिश्ते में लड़ाई और झगड़ा होते रहते हैं। लेकिन इसमें सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है। लेकिन जब कोई रिश्ता पूरी तरह से खराब हो जाए और वो ठीक होने की गुंजाइश पूरी तरह से खत्म हो जाती है तो क्या इससे निकल जाना चाहिए। जवाब तो हां में होगा, बावजूद लोग खराब रिश्ते में बने रहते हैं और इसे तोड़ने में चार साल का वक्त लगाते हैं। ऐसा हम नहीं एक रिसर्च में सामने आया है। आइए नीचे बताते हैं टॉक्सिक रिलेशनशिप में रहने के बाद भी लोग जल्द अलग क्यों नहीं होते हैं...
श्रद्धा वाकर मर्डर केस (shraddha walker murder case) तो याद है ना। पिछले साल 2022 में इस केस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। श्रद्धा और आफताब का रिश्ता जहरीला हो चुका था, बावजूद इसके श्रद्धा इस रिश्ते के बाहर नहीं निकली और अंत में नतीजा काफी बुरा हुआ। सवाल यह है कि लोग बुरे रिश्ते में फंसे क्यों रह जाते हैं।
26
एक इंटरनेशनल रिलेशनशिप साइट की रिसर्च की मानें तो 20 लाख लोग एक ऐसे रिश्ते में हैं जो उनके हिसाब से सही नहीं है। बावजूद इसके 4 में से 1 शख्स अपने पार्टनर के साथ खत्म करना चाहता है। लेकिन अकेले रहने का डर, फैमिली इससे कैसे इफेक्ट होगी और पार्टनर के लिए दया जैसे कारणों की वजह से वो बुरे रिश्ते में भी ना चाहते हुए भी सालों तक रहते हैं।
36
रिसर्च में जो बातें सामने आई वो हैरान करने वाली थी। रिसर्च में शामिल आधे प्रतिभागियों ने बताया कि वह भविष्य में खु दो अपने पार्टन के साथ नहीं देखना चाहते हैं। जबकि एक तिहाई ने कहा कि वो अपने जीवन से कुछ और ख्वाहिश रखते हैं। जबकि 20 प्रतिश ने मना कि वो अपने साथी से प्यार नहीं करते हैं।
46
लोग यह जानते हुई भी कि उनका साथी सही नहीं हैं। जिसकी वजह से उनका आत्मविश्वास पर निगेटिव असर होता है। इतना नहीं वो अपने साथी के साथ खुश भी नहीं होते हैं। लेकिन बावजूद इसके वो अलग नहीं होते हैं। वो ऐसे रिश्ते को तोड़ने में जल्दबाजी से बचते हैं। लेकिन जब वो इसे तोड़कर निकलते हैं दो दूसरे रिश्ते में बहुत जल्दी से इन्वॉल्व हो जाते हैं।
56
प्यार के रिश्ते में बंधना और उसका खराब हो जाना अक्सर होता है। लेकिन ब्रेकअप करना काफी मुश्किल भरा होता है। लेकिन अगर आप एक बुरे रिश्ते में जी रहे हैं तो इसे तोड़ना सही होता है। इससे ब्रेकअप करने में किसी भी तरह की हिचक नहीं होनी चाहिए। जिन लोगों ने ऐसे रिश्ते से मूव ऑन कर लिया है और दूसरे रिश्ते में बंध गए हैं वो पहले से ज्यादा खुद को खुश पाया है।
66
तो अगर आप भी एक टॉक्सिक रिलेशनशिप में हैं तो नए साल पर इससे बाहर निकल जाइए। इससे ना सिर्फ आपको मेंटल पीस मिलेगी बल्कि क्राइम से भी बच जाएंगे या जाएंगी।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.