Surdas Jayanti 2022: कृष्ण भक्ति और वात्सल्य रस के कवि संत सूरदास की जयंती पर अपने करीबियों के भेजें ये कोट्स

Published : May 06, 2022, 07:00 AM IST

रिलीजन डेस्क: संत सूरदास जी हिन्दी साहित्य में भक्तिकाल के प्रसिद्ध और महान कवि थे। 6 मई को उनकी जयंती (Surdas Jayanti 2022) मनाई जा रही है। यह सूरदास जी की 544वीं जयंती है। सूरदास जी का जन्म 1478 ईस्वी में उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह ब्रजभाषा के श्रेष्ठ कवि माने जाते हैं। वे जन्म से ही अंधे थे, लेकिन उनके साहित्य में कृष्ण भक्ति का अद्भुत वर्णन किया गया है। उनके काव्य, कविता आज भी भक्तों को मंत्रमुंग्ध कर देते हैं। तो चलिए आज संत कवि सूरदास की जयंती पर हम आपको बताते हैं उनकी कुछ शानदार पंक्तियां और अपने करीबियों को भेजने के लिए मैसेज, स्टेट्स, शुभकामाना संदेश (Wishes, Greetings, Quotes & Status) आदि....

PREV
18
Surdas Jayanti 2022: कृष्ण भक्ति और वात्सल्य रस के कवि संत सूरदास की जयंती पर अपने करीबियों के भेजें ये कोट्स

रे मन कृष्ण नाम कहि लीजै गुरु के बचन अटल करि मानहिं, साधु समागम कीजै कृष्ण नाम रस बह्यो जात है, तृषावंत है पीजै सूरदास हरिसरन ताकिए, जन्म सफल करी लीजै। सूरदास जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं।

28

सूरदास को अपने भीतर खोजो, हमें तो बस एक दयालु और ईमानदार दिल की जरूरत है, अगर आप भगवान कृष्ण को नहीं पा सकते हैं, तो उन्हें अपने माता-पिता के अंदर महसूस करें। सूरदास जयंती की शुभकामनाएं।

38

सूरदास हमें सिखाते हैं कि जब भक्ति दिल से होती है, तो हमें आंखों की जरूरत नहीं होती, बस एक दयालु हृदय ही काफी होता है।
सूरदास जयंती की शुभकामनाएं।
 

48

एक व्यक्ति ने अपना सारा जीवन भगवान कृष्ण के लिए गाते हुए, भगवान कृष्ण की स्तुति करने और भगवान कृष्ण के लिए सुंदर कविताओं का निर्माण करने में लगा दिया। ऐसे महान व्यक्ति को मत भूलना। सूरदास जयंती की शुभकामनाएं।
 

58

कृष्ण भक्त भक्ति और वात्सल्य रस के कवि संत सूरदास जयंती की आप सभी को शुभकामनाएं। हरि की महिमा का गान कर आइए उन्हें नमन करें।

68

श्री कृष्ण के अनन्य भक्त, कृष्ण प्रेम और माधुर्य की प्रतिमूर्ति, हिन्दी साहित्य के सूर्य, महाकवि, संत शिरोमणि श्री सूरदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 
 

78

आंखों के सामने भगवान हमारे पास नहीं आएंगे, लेकिन जब आपकी भक्ति सच्ची होगी, तो आप अपने चारों ओर भगवान को महसूस करेंगे। सूरदास जयंती की शुभकामनाएं।
 

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories