भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरों से भी दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए घर में कौन-सी तस्वीर लगाएं

Published : Dec 08, 2019, 10:12 AM IST

वास्तु के अनुसार, घर में भगवान की तस्वीरें लगना बहुत शुभ होता है। भगवान की तस्वीरें लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। अलग-अलग तस्वीरों की पूजा से फायदे भी अलग-अलग मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, अगर आप भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं तो गीता जयंती (8 दिसंबर, रविवार) इसके लिए श्रेष्ठ दिन हैं। जानिए भगवान श्रीकृष्ण की कौन-सी तस्वीर से आपकी किस समस्या का समाधान कर सकती है…  

PREV
17
भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीरों से भी दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए घर में कौन-सी तस्वीर लगाएं
अगर आपको संतान की इच्छा है तो गीता जयंती पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की तस्वीर अपने घर में लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।
27
जीवन में शांति चाहते हैं तो सौम्य रूप में बासुंरी बजाते श्रीकृष्ण की तस्वीर अपने घर में लगाएं। इससे परेशानियां भी कम होंगी।
37
परिवार के लोगों में नहीं बनती तो घर में गोवर्धन पर्वत उठाए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। परिवार के सभी लोग इसके दर्शन करें।
47
अगर घर में कोई नेगेटिव एनर्जी है तो हाथों में चक्र धारण किए श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं। इससे आपको फायदा मिल सकता है।
57
अगर आपको लगता है कि आपकी लाइफ में बहुत सारी परेशानियां हैं और आप उनका समाधान नहीं कर पा रहे हैं तो उफनती यमुना में श्रीकृष्ण को लेकर जाते वसुदेव की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपको परेशानियां दूर हो सकती हैं।
67
पति-पत्नी में नहीं बनती तो गीता जयंती पर राधाकृष्ण की तस्वीर अपने बेडरूम में लगाएं। इससे आपकी लव लाइफ की परेशानियां कम हो सकती हैं।
77
अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो अपने घर में अर्जुन को गीता का ज्ञान देते श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं और रोज पूजा करें। इससे आपमें आत्मविश्वास आएगा।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories