Shani Gochar 2023: साल 2023 इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा लकी, मिलेगा किस्मत का पूरा-पूरा साथ

उज्जैन. साल 2022 एक दिन बाद समाप्त हो जाएगा और नया साल 2023 अपने साथ नई उम्मीदें लेकर हमारे बीच आने वाला है। (Shani Gochar 2023) ऐसे में हर कोई अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए इच्छुक है। भविष्य जानने का सबसे सरल माध्यम है राशिफल। राशिफल बनाते समय सभी ग्रहों की स्थितियों की सूक्ष्म गणना की जाती है। हमारे जीवन को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला ग्रह शनि है। जिस पर शनि की कृपा होती है, उसका अच्छा समय आ जाता है। साल 2023 में किन राशियों से शनि का अशुभ प्रभाव कम होगा और कब उनकी किस्मत चमकेगी, आगे जानिए…

17 जनवरी को राशि बदलेगा शनि
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, वर्तमान में शनि मकर राशि में स्थित है। 17 जनवरी 2023 को ये ग्रह राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही धनु राशि के लोगों पर से साढ़ेसाती का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मिथुन और तुला राशि के लोगों पर से शनि की ढय्या खत्म हो जाएगी। इस तरह से देखा जाए तो साल 2023 में धनु, मिथुन और तुला राशि के लोगों को शनि के बुरे प्रभाव से मुक्ति मिल जाएगी। यानी ये साल इनके लिए भाग्यशाली रहेगा।
 

Manish Meharele | Published : Dec 30, 2022 5:00 AM IST

13
Shani Gochar 2023: साल 2023 इन 3 राशि वालों के लिए रहेगा लकी, मिलेगा किस्मत का पूरा-पूरा साथ

मिथुन राशि वालों को मिलेगी ढय्या से मुक्ति (Shani Mithun Rashifal 2023)
17 जनवरी को शनि के कुंभ राशि में जाते ही ढय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा जल्दी ही शुभ फल आपको मिलने लगेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी और कर्ज चुकाने में भी सक्षम रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने से प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो उसमें भी आपको आराम मिलेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलती दिख रही है।

 

23

तुला वालों के लिए शुभ रहेगा ये साल (Shani Tula Rashifal 2023)
17 जनवरी को शनि के राशि बदलते ही तुला राशि पर से भी शनि की ढय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इस साल आपको मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी और आप अपनी बुद्धि और मेहनत से बिजनेस को आगे बढ़ाने में कामयाब हो सकेंगे। नौकरी में भी आपको बड़ा पद मिल सकता है। सेहत को लेकर जो परेशानियां बनी हुई है वो कम होंगी। दोस्तों, रिश्तेदारों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर ये समय इस राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। 
 

33

धनु राशि (Shani Dhanu Rashifal 2023)
साल 2023 की शुरूआत में ही यानी 17 जनवरी को धनु राशि शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी। यानी लंबे समय के बाद इस राशि के लोग चैन के सांस ले सकेंगे। इस साल इस राशि वालों की किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं। पुरानी समस्याएं एक-एक करके खत्म हो जाएंगी और सेहत पहले से ठीक रहेगी। इस साल आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, भूमि, भवन या प्लाट भी इस साल आप खरीद सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है।

साल 2023 में अन्य राशियों पर शनि का कैसा प्रभाव रहेगा, जानने के लिए नीचे दी गई लिंक्स पर क्लिक करें…

Aries Shani Horoscope 2022 मेष का वार्षिक शनि राशिफल: पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसला लेना होगा

Taurus Shani Horoscope 2022 वृषभ का वार्षिक शनि राशिफल: विद्यार्थियों को मिलेगा शुभ फल और सफलता

Gemini Shani Horoscope 2022 मिथुन का वार्षिक शनि राशिफल: नौकरी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

Cancer Shani Horoscope 2022 कर्क का वार्षिक शनि राशिफल: कोई अपना व्यक्ति ही नुकसान पहुंचा सकता है

Leo Shani Horoscope 2022 सिंह का वार्षिक शनि राशिफल: पुराने रोग कर सकते हैं परेशान, खान-पान का ध्यान रखें

Virgo Shani Horoscope 2022 कन्या का वार्षिक शनि राशिफल: आपके काम की प्रशंसा होगी, बॉस भी खुश रहेंगे

Libra Shani Horoscope 2022 तुला का वार्षिक शनि राशिफल: पूरे साल सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

Scorpio Shani Horoscope 2022 वृश्चिक का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस में सफलता के लिए करनी होगी मेहनत

Sagittarius Shani Horoscope 2022 धनु का वार्षिक शनि राशिफल: मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी

Capricorn Shani Horoscope 2022 मकर का वार्षिक शनि राशिफल: बिजनेस और नौकरी में आ सकती हैं परेशानियां

Pisces Shani Horoscope 2022 मीन का वार्षिक शनि राशिफल: मान-सम्मान बढ़ेगा, घर या वाहन खरीद सकते हैं
 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos