उज्जैन. शनि एक राशि में ढाई साल तक रहता है यानी ये सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। ये ग्रह जिस राशि में रहता है, उसके आगे और पीछे वाली राशि को भी प्रभावित करता है। इसके अलावा अन्य 2 राशियों पर भी शनि का ढय्या का प्रभाव बना रहता है जो अशुभकारी होता है। (Shani Gochar 2023) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस तरह शनि एक साथ 5 राशियों को प्रभावित करता है। आगे जानें साल 2023 में शनि कब बदलेगा राशि और किन राशियों पर रहेगा इसका अशुभ प्रभाव…
2023 में शनि कब बदलेगा राशि? (Shani Rashi Parivartan 2023)
ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, साल 2023 के आरंभ में शनि अपनी स्वराशि मकर में स्थित है। ये ग्रह 17 जनवरी को राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश कर जाएगा। ये भी शनि की स्वराशि है। यानी शनि अपनी एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करेगा। शनि का ये परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ रहेगा। शनि के राशि परिवर्तन से कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर शनि की ढय्या और मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हो जाएगा। जिसके चलते साल 2023 में इन तीन राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
24
इन 2 राशियों पर शुरू होगी ढय्या (Shani Ki Dhaiya 2023)
साल 2023 के आरंभ में मिथुन और तुला पर शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। 17 जनवरी को जैसे ही शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, वैसे ही इन दोनों राशि पर से शनि की ढय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा और कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शुरू हो जाएगा। यानी कर्क और वृश्चिक राशि वालों को बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। इनके जीवन में अचानक परेशानियां बढ़ जाएंगी। पैसों से जुड़े मामलों में लगातार हानि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कह सकते हैं कि कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर अचानक मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है।
34
इस राशि पर शुरू होगी साढ़ेसाती (Shani Ki Sadesati 2023)
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि 17 जनवरी को कुंभ राशि में जैसे ही प्रवेश करेगा, वैसे ही मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रथम चरण आरंभ हो जाएगा। यानी इस साल शनि के कारण मीन राशि वाले सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ये जो भी काम करेंगे, उसका फल इन्हें नहीं मिल पाएगा। न चाहते हुए भी जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ेगा। कई मामलों में धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। सेहत से जुड़े मामले अचानक सामने आ सकते हैं।
44
इन 2 राशियों पर भी रहेगा साढ़ेसाती का प्रभाव (Shani Ki Sadesati 2023)
साल 2023 में मकर और कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, लेकिन इन्हें इतनी ज्यादा परेशानियां नहीं होगी। मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण रहेगा और कुंभ पर दूसरा। मकर राशि वालों शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण होने से इन्हें पैरों से जुड़ी हल्की-फुल्की समस्या हो सकती है लेकिन जाते-जाते शनि शुभ फल भी प्रदान करेगा। वहीं कुंभ राशि वालों को शनि का मिला-जुला फल इस साल देखने को मिलेगा।
साल 2023 में किस राशि पर शनि का कैसा प्रभाव रहेगा, जानने के लिए नीचे दी गई लिंक्स पर क्लिक करें…
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।