8 साल के करियर में किया सिर्फ 7 फिल्मों में काम, खरीदा करोड़ों का बंगला, किया गृह प्रवेश

Published : Nov 27, 2019, 04:08 PM ISTUpdated : Nov 27, 2019, 07:41 PM IST

मुंबई. साउथ फिल्मों के स्टार विजय देवरकोंडा ने हाल ही में नया घर खरीदा है। उनके नए घर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विजय ने अपने लिए जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाके में घर खरीदा है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनके घर की कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है। विजय ने फोटो शेयर कर लिखा- 'मम्मी की खुशी, पापा का गर्व, हमारा नया घर! हम चारों की तरफ से आप लोगों को बहुत सारा प्यार। आप सभी हमारे साथ इस सफर का हिस्सा रहे हैं'। बता दें कि 8 साल के करियर में उन्होंने अभी मात्र 7 फिल्मों में ही काम किया है। विजय को फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से खासी पॉपुलेरिटी मिली थी। इसके अलावा उन्होंने पेली चुपूलु, महानती, गीता गोविंदम और टैक्सी ड्राइवर जैसी फिल्मों में काम किया है। 

PREV
14
8 साल के करियर में किया सिर्फ 7 फिल्मों में काम, खरीदा करोड़ों का बंगला, किया गृह प्रवेश
गृह प्रवेश के मौके पर विजय पारंपरिक परिधान में नजर आए। सामने आई फोटो में उनके साथ उनके भाई और पेंरेंट्स भी दिखाई दे रहे हैं।
24
गृह प्रवेश के दौरान विजय ने पूरे विधि-विधान से घर में पूज-अर्चना करवाई। इस मौके पर विजय पीली धोती और मल्टीकलर के दुपट्टे में नजर आए।
34
बता दें विजय का नाम इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी अंडर 30 की लिस्ट में आया था। महज 30 की उम्र में ही उन्होंने अपार संपत्ति कमा ली है। विजय की जिंदगी एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनके अकाउंट में पैसे न होने की वजह से उनका बैंक अकाउंट सील कर दिया गया था।
44
2016 में आई पेली चुपूलु को बेस्ट तेलुगू फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा 2017 में आई अर्जुन रेड्डी से विजय को खूब स्टारडम मिला।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories