नागार्जुन के बेटे ने रेखा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पत्नी श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए बोनी

मुंबई.  बीते दिनों साउथ के मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर अक्कीनेनी नागेश्वर राव के नाम पर दिए जाने वाले एएनआर अवॉर्ड का आयोजन हुआ। अवॉर्ड शो का माहौल उस वक्त भावुक हो गया, जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए श्रीदेवी के सम्मानित किया गया। इस दौरान श्रीदेवी का जिक्र करते हुए पति बोनी कपूर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाए और उनके आंसू छलक गए। फंक्शन में उन्होंने श्रीदेवी के नाम का अवॉर्ड लिया। इस दौरान श्रीदेवी के चाइल्ड एक्टर से बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस बनने के सफर को याद किया गया। इस मौके पर 65 साल की रेखा को भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए अवॉर्ड दिया गया। फंक्शन में नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने रेखा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रेखा गोल्डन साड़ी, मांग में सिंदूर, गजरा लगाकर फंक्शन में पहुंची थी। इतनी उम्र में भी रेखा बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस मौके पर नागार्जुन, चिरंजीवी, नागा चैतन्य, अमला अक्किनेनी सहित कई सेलेब्स स्पॉट हुए। 

Asianet News Hindi | Updated : Nov 19 2019, 04:18 PM IST
15
नागार्जुन के बेटे ने रेखा के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पत्नी श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए बोनी
फंक्शन में नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने रेखा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, पत्नी श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुए बोनी कपूर।
25
फंक्शन में रेखा।
35
अखिल अक्किनेनी, नागार्जुन, रेखा और अमला।

Related Articles

45
नागार्जुन और बोनी कपूर।
55
चिरंजीवी और नागार्जुन।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos