पहले लिव-इन में रहे फिर बढ़ी नजदीकियां तो प्रभुदेवा ने इनसे की दूसरी शादी, भांजी संग थी ऐसी चर्चा

Published : Nov 22, 2020, 07:12 AM IST

मुंबई. डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभुदेवा इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इनकी शादी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर कई ऐसी खबरें भी आ चुकी हैं, जिनमें सच्चाई नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में प्रभुदेवा को लेकर कहा जा रहा था कि वो अपनी भांजी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसके बाद उनकी फिजियोथेरेपिस्ट के साथ शादी की खबरों ने चौंका दिया। ऐसे में इस मामले की पूरी सच्चाई क्या है मीडियी रिपोर्ट्स में बताया गया है। 2 महीने लिव-इन में रहे प्रभुदेवा...

PREV
15
पहले लिव-इन में रहे फिर बढ़ी नजदीकियां तो प्रभुदेवा ने इनसे की दूसरी शादी, भांजी संग थी ऐसी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि प्रभुदेवा ने मुंबई के साकीनाका में रहने वाली डॉक्टर हिमानी से शादी की है। दोनों की बीच नजदीकियां तब बढ़ीं जब लगातार डांस की वजह से प्रभुदेवा की पीठ और पैरों में खिंचाव आ गया था। 

25

बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रभुदेवा ने डॉक्टर हिमानी से ट्रीटमेंट लिया था। लॉकडाउन के वक्त दोनों मार्च में चेन्नई गए थे। वहां 2 महीने लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद वहीं मई में शादी कर ली थी। शादी प्रभुदेवा के चेन्नई वाले घर पर हुई। 

35

कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से इसमें कोई शामिल नहीं हो पाया था। अब तक डॉक्टर हिमानी अपने ससुरालवालों से 2 बार मैसूर में मिल चुकी हैं। मीडिया ने प्रभुदेवा के भाई राजू सुंदरम से भी कॉन्टेक्ट किया और बताया कि वो सभी प्रभुदेवा की शादी से काफी खुश हैं। 

45

बता दें कि प्रभुदेवा की पहली पत्नी का नाम रामलता है। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें से कैंसर की वजह से 1 बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद प्रभुदेवा एक्ट्रेस नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में आए और उनकी पत्नी से दूरियां बढ़ गईं। 
 

55

हालांकि, नयनतारा से भी प्रभुदेवा की रिलेशनशिप कुछ खास नहीं रही थी। दोनों जल्द ही अलग हो गए थे। अब उन्होंने डॉक्टर हिमानी से शादी की है।
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories