मैडम तुसाद में इस एक्ट्रेस का लगा स्टैच्यू, नकली और असली में पहचानना हुआ मुश्किल

मुंबई. साउथ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का मैडम तुसाद म्यूजिम में स्टैच्यू बनाया गया। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने मोम के पुतले का अनावरण किया। इस खास मौके पर वो बहन और माता-पिता के साथ पहुंची थीं। काजल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टैच्यू के फोटोज शेयर किए हैं।   

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2020 11:02 AM IST

16
मैडम तुसाद में इस एक्ट्रेस का लगा स्टैच्यू, नकली और असली में पहचानना हुआ मुश्किल
इवेंट के खास मौके पर काजल काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। काजल ने पर्पल रंग का एक सूट पहना हुआ था। वहीं, बात काजल के पुतले की करें तो, अभिनेत्री के वैक्स स्टेच्यू ने वन शोल्डर डिटेलिंग वाला सिक्वीन गाउन पहनाया गया है।
26
इस दौरान वो अपनी बहन के बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं। उसे अपने स्टैच्यू को दिखा रही हैं। इस मौके पर वो काफी खुश दिख रही थीं।
36
बता दें कि सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में काजल अग्रवाल के अलावा अनुष्का शर्मा, प्रभास, श्रीदेवी, महेश बाबू और करण जौहर के पुतले भी लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर काजल अग्रवाल के पोस्ट को उनके सभी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। काजल की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
46
बात काजल के फिल्मी करियर की करें तो एक्ट्रेस की अगली बॉलीवुड फिल्म 'मुंबई सागा' है। फिल्म में काजल जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ में वो जल्दी ही कमल हासल के साथ फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। 'इंडियन 2' साल 2021 में रिलीज होगी।
56
बहन के साथ काजल अग्रवाल स्टैच्यू के साथ दिए पोज।
66
भांजे को अपना स्टैच्यू दिखाती काजल अग्रवाल।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos