Hit मशीन हैं 'KGF Chapter 2' फेम यश, पिछले 12 साल में 14 फ़िल्में की, लेकिन एक भी फ्लॉप नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'KGF' फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में नजर आए रॉकस्टार यश (Yash) 37 साल के हो गए हैं। 8 जनवरी 1986 को उनका जन्म कर्णाटक के हसन जिले के भूवनहाली में हुआ था। यश आज फिल्मों में रॉस्टार के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। 2005 में उन्होंने टीवी शो 'नंद गोकुल' में काम किया था। इससे पहले तक वे थिएटर कर रहे थे। यश के फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2007 में हुई और तब से लेकर अब तक बीच में सिर्फ दो साल (2008 और 2009) उनके लिए फ्लॉप रहे। बाकी हर साल उन्होंने सफल फ़िल्में दी हैं। बीते 12 साल में उनकी 14 फ़िल्में आईं और ये सभी सफल रही है। आइए आपको बताते हैं यश के करियर ग्राफ के बारे में...

Gagan Gurjar | / Updated: Jan 08 2023, 07:00 AM IST

112
Hit मशीन हैं 'KGF Chapter 2' फेम यश, पिछले 12 साल में 14 फ़िल्में की, लेकिन एक भी फ्लॉप नहीं

2007 में यश की पहली फिल्म  कन्नड़ फिल्म 'Jambada Hudugi' रिलीज हुई थी, जिसे एवरेज परफॉर्मेंस किया था। इस फिल्म की डायरेक्टर प्रिया हासन थीं। जबकि फिल्म में लीड रोल प्रिया हासन और जय आकाश का था। यश इसमें सपोर्टिंग रोल में दिखे थे।

212

2008 में यश एक बार फिर सपोर्टिंग रोल में दिखे। फिल्म थी 'Moggina Manasu', जिसमें राधिका पंडित और शुभा पूंजा लीड रोल में थे। यह रोमांटिक ड्रामा शशांक के निर्देशन में बनी थी और सुपरहिट रही थी। लेकिन 2008 में ही रिलीज हुई यश की फिल्म 'रॉकी' फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन एस. के नागेन्द्र उर्स ने किया था।

312

2009 में भी यश के हाथ निराशा लगी। उनकी दी फ़िल्में 'Kallara Santhe' और 'Gokula' आईं और दोनों फ्लॉप हुईं। दोनों फिल्मों को क्रमशः सुमन कित्तूर और प्रकाश ने निर्देशित किया था।

412

2010 में यश 'Modalasala' में नजर आए और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म के डायरेक्टर पुरुषोत्तम सी. सोमनाथपुर थे। 

512

2011 में यश की दो फ़िल्में 'राजधानी' और 'किरतका' रिलीज हुईं। इनमें से 'राजधानी' का परफॉर्मेंस एवरेज था, जबकि 'किरतका' हिट रही थी। दोनों फिल्मों को क्रमशः सौम्या सत्यम एन आर और प्रदीप राज ने निर्देशित किया था।

612

2012 में यश की तीन फ़िल्में पर्दे पर आईं। सूरी के निर्देशन वाली 'लकी', प्रीतम गब्बी निर्देशित 'जानू' और योगराज भट डायरेक्टेड 'ड्रामा'। इनमें से पहली और तीसरी फ़िल्में हिट रही थीं, जबकि दूसरी फिल्म का प्रदर्शन एवरेज रहा था।

712

2023 में यश की दो फ़िल्में रिलीज हुईं। इनमें से 'गुगली' का निर्देशन पवन वादेयर और 'राजा हुली' का डायरेक्शन गुरु देशपांडे ने किया था। दोनों फ़िल्में क्रमशः हिट और सुपरहिट रही थीं।

812

2014 में यश की दो फ़िल्में 'गजकेसरी' और 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' बॉक्स ऑफिस पर आईं। इनमें से एस. कृष्णा के निर्देशन में बनी 'गजकेसरी' हिट रही और संतोष आनंदराम के निर्देशन वाली 'मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी' ब्लॉकबस्टर रही थी।

912

2015 में यश फिल्म 'मास्टर पीस' में नजर आए और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म का निर्देशन मंजू मंडव्य ने किया था।

1012

2016 में यश 'संतू स्ट्रैट फॉरवर्ड' में दिखाई दिए, जिसके डायरेक्टर महेश राव थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।

1112

2018 में रॉकस्टार यश 'KGF Chapter 1' दिखे, जो ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था।

1212
Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos