मुंबई/हैदराबाद। साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के बेटे नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) 35 साल के हो गए हैं। 23 नवंबर, 1986 को हैदराबाद में पैदा हुए नागा चैतन्य ने अक्टूबर, 2017 में एक्ट्रेस समांथा रूथ (Samantha Ruth Prabhu) से शादी की, लेकिन 4 साल बाद अक्टूबर, 2021 में दोनों का तलाक हो गया। वैसे, कम ही लोग जानते हैं कि समांथा से पहले नागा चैतन्य का अफेयर कमल हासन (Kamal Hassan) की बेटी श्रुति हासन (Shruti Hassan) से था। 8 साल पहले हुई थी श्रुति हासन और नागा चैतन्य की मुलाकात..
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति हासन और नागा चैतन्य एक कॉमन फ्रेंड के जरिए 2013 में पहली बार एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं और कपल एक-दूसरे को डेट करने लगा।
28
एक लीडिंग पोर्टल के सोर्स के मुताबिक, दोनों का प्यार इतना गहरा था कि एक-दूसरे को देखे बिना नहीं रहते थे। यहां तक कि दोनों की शादी की खबरें भी मीडिया में आ गई थीं। 2013 के साउथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी दोनों की नजदीकियां देखने को मिली थीं।
38
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति और उनकी छोटी बहन अक्षरा हासन एक फंक्शन में नागा चैतन्य के साथ गए थे। इसी दौरान श्रुति को परफॉर्म करने के लिए स्टेज पर जाना था तो उन्होंने नागा चैतन्य को कहा कि मेरी बहन को भी लेते जाना।
48
हालांकि, टाइमिंग इश्यू की वजह से नागा चैतन्य अक्षरा को छोड़कर अकेले ही चले गए। बस इसके बाद से ही श्रुति हासन और नागा चैतन्य में मनमुटाव हो गया और आखिरकार यही इनके ब्रेकअप की वजह भी बना।
58
मई, 2015 में जब श्रुति ने नागा चैतन्य के बर्थडे पर अपनी और नागा की एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो फैंस को लगा कि शायद दोनों का पैचअप हो गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बता दें कि नागा चैतन्य और श्रुति ने 2016 में आई फिल्म 'प्रेमम' में साथ काम किया है।
68
श्रुति हासन से नागा चैतन्य के ब्रेकअप और सिद्धार्थ से समांथा का रिलेशन टूटने के बाद नागा चैतन्य और समांथा एक-दूसरे के करीब आए और इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। समांथा ने सितंबर, 2016 में नागा चैतन्य के साथ अपनी रिलेशनशिप कबूल की थी।
78
इसके बाद जनवरी, 2017 में नागा और समांथा ने सगाई कर ली। एक इंटरव्यू में समांथा ने कहा था- फिल्म इंडस्ट्री में नागा उनके पहले दोस्त बने और तब से अब तक वो उनके सबसे बेस्ट फ्रेंड बन चुके हैं। बाद में दोनों ने 6 अक्टूबर, 2017 को हैदराबाद में शादी कर ली।
88
हालांकि, शादी के 4 साल बाद 3 अक्टूबर, 2021 को सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए समांथा ने तलाक का ऐलान कर दिया। समांथा ने लिखा- काफी सोच-विचार के बाद मैंने और नागा चैतन्य ने अपने-अपने रास्तों पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला कर लिया है।