4 साल में ही नागार्जुन की बहू को टक्कर दे रही 24 साल की ये एक्ट्रेस, इस अदा पर मरते हैं लोग

Published : Jan 14, 2021, 04:02 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:22 PM IST

मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) को गूगल ने 2020 में नेशनल क्रश ऑफ इंडिया घोषित किया है। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम आता है। 5 अप्रैल, 1996 को विराजपेट कर्नाटक में जन्मीं रश्मिका के न सिर्फ आउटफिट चर्चा में रहते हैं बल्कि उनके क्यूट फेस, ब्यूटी और स्‍टाइल पर भी लोग फिदा रहते हैं। यही वजह है कि रश्मिका गूगल की सबसे चहेती एक्‍ट्रेस की कैटेगरी में आ चुकी हैं। यहां तक कि महज 4 सालों में ही रश्मिका साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और नागार्जुन की बहू समांथा को टक्कर दे रही हैं। 

PREV
18
4 साल में ही नागार्जुन की बहू को टक्कर दे रही 24 साल की ये एक्ट्रेस, इस अदा पर मरते हैं लोग

24 साल की रश्मिका मंदाना ने 2016 में आई फिल्म किरिक पार्टी के माध्यम से मनोरंजन उद्योग में एंट्री करते ही हर किसी की दिल में राज करने लगीं। इस फिल्‍म में वो रक्षित शेट्टी के साथ हैं। फिल्म में रश्मिका के आकर्षण और क्यूटनेस पर दर्शक फिदा हो गए थे।
 

28

रश्मिका मंदाना को भले ही अभी ज्यादा लोग न जानते हों, लेकिन इनके चर्चे बॉलीवुड तक भी पहुंच चुके हैं। रश्मिका को बॉलीवुड से भी कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना को शाहिद कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'जर्सी' के लिए अप्रोच किया गया था। 

38

अब रश्मि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। हाल ही में वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म 'सरिलेरू नेक्केवरू' में नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

48

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर दी है। इसके साथ ही रश्मिका अब साउथ की हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं। 

58

रश्मिका मंदाना ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और सिर्फ 4 साल में ही साउथ की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। फीस के मामले में अब रश्मिका नयनतारा, अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन की बहू समांथा को टक्कर दे रही हैं। 
 

68

रश्मिका के करियर की बात करें तों उन्होंने 4 सालों में करीब 10 फिल्मों में काम किया है। इनमें किरिक पार्टी, अंजनी पुत्र, चमक, चलो, गीता गोविंदम, देवदास, यजमान, डियर कॉमरेड, सरिलेरू नेक्केवरू और भीष्मा शामिल हैं। 

78

वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही फिल्म सुल्तान, पोगरू, पुष्पा और मिशन मजनू में नजर आएंगी। पोगरू में रश्मिका के साथ ध्रुव सरजा काम कर रहे हैं। करीब 25 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है। 

88

रश्मिका बहुत ही कम समय में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस बनीं। फिल्म मिशन मजनू के जरिए वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories