Published : May 18, 2021, 02:52 PM ISTUpdated : Feb 05, 2022, 03:22 PM IST
मुंबई/बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्मों की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) को गूगल ने 2020 में नेशनल क्रश ऑफ इंडिया घोषित किया है। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम आता है। 5 अप्रैल, 1996 को विराजपेट कर्नाटक में जन्मीं रश्मिका के न सिर्फ आउटफिट चर्चा में रहते हैं बल्कि उनके क्यूट फेस, ब्यूटी और स्टाइल पर भी लोग फिदा रहते हैं। भले ही अब तक रश्मिका ने सिर्फ साउथ फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो अपनी क्यूट अदाओं से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धाक जमा चुकी हैं। रश्मिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो आखिर कहां के लड़के से शादी करना चाहती हैं।
एक इंटरव्यू में रश्मिका ने बताया कि उन्हें तमिल कल्चर काफी प्रभावित करता है और वो किसी तमिलियन लड़के से ही शादी करना चाहती हैं। रश्मिका के मुताबिक, मैं तमिलनाडु के कल्चर से बहुत प्रभावित हुई हूं और खासकर उनके खाने से। मुझे तमिल खाने से प्यार हो गया है और वो बहुत डिलिशियस है। उम्मीद है मैं एक तमिलियन के साथ शादी करूंगी और तमिलनाडु की बहू बनूंगी।
210
बता दें कि फिल्म 'गीता गोविंदम' में रश्मिका मंदाना के हीरो रहे एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं। कई बार कपल को डिनर डेट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। विजय रश्मिका की फैमिली के साथ भी क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। हालांकि, अब तक दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप को कबूल नहीं किया है।
310
विजय देवरकोंडा ने इसी साल 9 मई को बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर रश्मिका ने अपनी सोशल स्टोरी पर विजय देवरकोंडा के साथ बिताए गए स्पेशल मोमेंट की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इन फोटोज में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आए थे। फोटो शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा था- मुझे पता है कि मैं सुपर लेट हूं... लेकिन हैप्पीएस्ट बर्थडे मिस्टर देवरकोंडा।
410
रश्मिका को बॉलीवुड से भी कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना को शाहिद कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'जर्सी' के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। रश्मिका मंदाना फिलहाल एक फिल्म के 2 करोड़ रुपए लेती हैं।
510
इसके साथ ही रश्मिका अब साउथ की हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं। रश्मिका मंदाना ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और सिर्फ 4 साल में ही साउथ की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। फीस के मामले में अब रश्मिका नयनतारा, अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन की बहू समांथा को टक्कर दे रही हैं।
610
रश्मिका बहुत ही कम समय में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस बनीं। फिल्म मिशन मजनू के जरिए वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी स्कूलिंग कूर्ग पब्लिक स्कूल कोडगू से की है। जबकि आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड साइंस से पढ़ाई की।
710
रश्मिका मंदाना ने साइकोलॉजी में बैचलर डिग्री ली है। इसके अलावा उन्होंने एमएस रमैया कॉलेज से जर्नलिज्म और इंग्लिश लिटरेचर की पढ़ाई भी की है। पढ़ाई के दौरान ही रश्मिका को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे।
810
मॉडलिंग के दौरान रश्मिका ने कई विज्ञापनों में काम किया। 2014 में उन्होंने फ्रेश फेस ऑफ इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद वो क्लीन एंड क्लियर कंपनी की ब्रांड एम्बेसडर भी बन गई थीं।
910
रश्मिका के करियर की बात करें तों उन्होंने 4 सालों में करीब 10 फिल्मों में काम किया है। इनमें किरिक पार्टी, अंजनी पुत्र, चमक, चलो, गीता गोविंदम, देवदास, यजमान, डियर कॉमरेड, सरिलेरू नेक्केवरू और भीष्मा, पोगारू और सुल्तान जैसी फिल्में शामिल हैं।
1010
रश्मिका जल्द ही पुष्पा, मिशन मजनू और गुडबाय जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। रश्मिका मंदाना को भले ही अभी ज्यादा लोग न जानते हों, लेकिन इनके चर्चे बॉलीवुड तक भी पहुंच चुके हैं। फिल्म मिशन मजनू के जरिए वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।