Published : Apr 01, 2021, 06:20 PM ISTUpdated : Apr 02, 2021, 11:24 AM IST
मुंबई/बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्मों की खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) अपनी पहली तमिल फिल्म सुल्तान (Sulthan) को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रश्मिका अपनी अपकमिंग फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में हिस्सा लेने पहुची थीं। इस दौरान रश्मिका रेड कलर की साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रश्मिका ने अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए बड़े-बड़े ईयररिंग्स और नेकलेस पहना था। इसके साथ ही हाथों में बना टैटू एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
बता दें कि फिल्म सुल्तान में रश्मिका मंदाना तमिल स्टार कार्थी के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती नजर आएंगी। ये फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज हो रही है। रश्मिका मंदाना अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर काफी नर्वस हैं।
212
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर ये फिल्म हिट हो जाती है तो ये उनके लिए शानदार बर्थडे गिफ्ट होगा। बता दें कि विजय देवरकोंडा की को-स्टार रहीं रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं।
312
रश्मिका मंदाना को गूगल ने 2020 में नेशनल क्रश ऑफ इंडिया घोषित किया है। गूगल में नेशनल क्रश सर्च करने पर रश्मिका का नाम आता है। 5 अप्रैल, 1996 को विराजपेट कर्नाटक में जन्मीं रश्मिका के न सिर्फ आउटफिट चर्चा में रहते हैं बल्कि उनके क्यूट फेस, ब्यूटी और स्टाइल पर भी लोग फिदा रहते हैं।
412
यही वजह है कि रश्मिका गूगल की सबसे चहेती एक्ट्रेस की कैटेगरी में आ चुकी हैं। यहां तक कि महज 4 सालों में ही रश्मिका साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस और नागार्जुन की बहू समांथा अक्किनेनी को टक्कर दे रही हैं।
512
24 साल की रश्मिका मंदाना ने 2016 में आई फिल्म किरिक पार्टी के माध्यम से मनोरंजन उद्योग में एंट्री करते ही हर किसी की दिल में राज करने लगीं। इस फिल्म में वो रक्षित शेट्टी के साथ हैं। फिल्म में रश्मिका के आकर्षण और क्यूटनेस पर दर्शक फिदा हो गए थे।
612
रश्मिका मंदाना को भले ही अभी ज्यादा लोग न जानते हों, लेकिन इनके चर्चे बॉलीवुड तक भी पहुंच चुके हैं। रश्मिका को बॉलीवुड से भी कई फिल्मों के ऑफर मिले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना को शाहिद कपूर के ऑपोजिट फिल्म 'जर्सी' के लिए अप्रोच किया गया है।
712
अब रश्मिका साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। हाल ही में वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के साथ फिल्म 'सरिलेरू नेक्केवरू' में नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
812
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद रश्मिका मंदाना ने अपनी फीस बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए कर दी है। इसके साथ ही रश्मिका अब साउथ की हाइएस्ट पेड ऐक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं।
912
रश्मिका मंदाना ने 2016 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की और सिर्फ 4 साल में ही साउथ की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं। फीस के मामले में अब रश्मिका नयनतारा, अनुष्का शेट्टी और नागार्जुन की बहू समांथा को टक्कर दे रही हैं।
1012
रश्मिका के करियर की बात करें तों उन्होंने 4 सालों में करीब 10 फिल्मों में काम किया है। इनमें किरिक पार्टी, अंजनी पुत्र, चमक, चलो, गीता गोविंदम, देवदास, यजमान, डियर कॉमरेड, सरिलेरू नेक्केवरू और भीष्मा शामिल हैं।
1112
वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका जल्द ही फिल्म सुल्तान, पोगरू, पुष्पा और मिशन मजनू में नजर आएंगी। पोगरू में रश्मिका के साथ ध्रुव सरजा काम कर रहे हैं। करीब 25 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन में है।
1212
रश्मिका बहुत ही कम समय में टॉलीवुड (तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री) में 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली एक्ट्रेस बनीं। फिल्म मिशन मजनू के जरिए वो जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने जा रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।