इस एक्ट्रेस की वजह से प्रभु देवा के बसे बसाए घर में लग गई थी आग, 16 साल से साथ रह रही बीवी को दिया था तलाक

Published : Apr 03, 2021, 08:30 AM IST

मुंबई। इंडियन माइकल जैक्सन के नाम से मशहूर एक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा (Prabhu Deva) 48 साल के हो गए हैं। 3 अप्रैल, 1973 को मैसूर, कर्नाटक में जन्मे प्रभु देवा ने साउथ के साथ ही कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि, वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहे। उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया, जब उनका बसा बसाया घर ही उजड़ गया था। दरअसल, ये सब प्रभु देवा का साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ अफेयर की वजह से हुआ था। यहां तक कि प्रभु देवा उस वक्त पूरी तरह से कंगाल भी हो गए थे। 

PREV
18
इस एक्ट्रेस की वजह से प्रभु देवा के बसे बसाए घर में लग गई थी आग, 16 साल से साथ रह रही बीवी को दिया था तलाक

बता दें कि गुजरात के जामनगर शहर की स्टूडेंट रहीं नयनतारा का नाम दो वजहों से खूब सुर्खियों में रहा। पहला, साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और डांसर प्रभु देवा से शादी करने के लिए ईसाई धर्म छोड़ कर हिंदू बनने की वजह से और दूसरा, शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना करने के लिए।

28

रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘चंद्रमुखी’ की एक्ट्रेस नयनतारा ने प्रभुदेवा से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया था। नयनतारा मूल रूप से ईसाई थीं और उनका जन्म बेंगलुरु में एक कट्टर ईसाई फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन’ है।

38

प्रभुदेवा ने तमिल फिल्म 'विल्लू' में नयनतारा को कोरियोग्राफ किया था। इसी दौरान दोनों में प्यार पनपा। नयनतारा ने 2008 में एक्टर-डायरेक्टर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया। दो साल बाद 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी रामलता ने फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई की प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं।

48

इसके बाद प्रभु देवा की पत्नी रामलता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी। यहां तक कि कई महिला संगठनों ने नयनतारा पर तमिल कल्चर को बदनाम करने को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला भी फूंका था।
 

58

नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी रामलता से अलग होने का फैसला किया। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी को तलाक दे दिया। हालांकि, सालभर बाद ही 2012 में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं।
 

68

नयनतारा की वजह से पत्नी को तलाक देने के बाद प्रभुदेवा दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। उन्हें अपनी पत्नी को 10 लाख रुपए का गुजारा भत्ता देने के अलावा प्रॉपर्टी भी देनी पड़ी थी। इसकी कीमत 20-25 करोड़ रुपए थी। साथ ही, दो कारें व अन्य संपत्ति भी उन्होंने रामलता को दी थी।

78

नयनतारा ने शाहरुख की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। मीडिया में नयनतारा के बारे में यहां तक लिखा गया था कि शाहरुख के साथ काम करने से इनकार करने वाली शायद वे पहली एक्ट्रेस हैं। कहा जाता है कि नयनतारा ने शाहरूख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं, बल्कि डांस गुरु प्रभुदेवा की वजह से वह फिल्म छोड़ी थी।

88

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभु देवा सलमान खान, दिशा पाटनी और रणदीप हुड्‌डा की फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को डायरेक्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे साउथ की कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। बतौर एक्टर 'पोन मनिकवेल' उनकी 50वीं फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। 

Recommended Stories