भल्लालदेव के नाम की मेहंदी लगाते ही खिलखिला उठा होने वाली दुल्हन का चेहरा, यहां लेंगे सात फेरे

Published : Aug 08, 2020, 11:58 AM ISTUpdated : Aug 09, 2020, 10:04 AM IST

मुंबई/हैदराबाद. फिल्म 'बाहुबली' के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को राणा और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की मेहंदी की रस्म हुई। इस दौरान मिहिका बेहद खुश नजर आई। उन्होंने इस मौके पर पिंक कलर का लहंगा, मांग टीका, हैवी ईयरिंग्स कैरी किए थे। हाथों में मेहंदी लगाए मिहिका बेहद खूबसूरत दिखीं। बता दें कि दोनों 8 अगस्त यानी आज शनिवार को हैदराबाद में शादी के बंधन में बंधेंगे।

PREV
110
भल्लालदेव के नाम की मेहंदी लगाते ही खिलखिला उठा होने वाली दुल्हन का चेहरा, यहां लेंगे सात फेरे

बता दें कि राणा ने अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए कुछ नियम कायदे बनाए हैं। वैसे, आपको बता दें कि राणा सिम्पल की शाही शादी करने के मूड में है।

210

राणा और मिहिका की शादी की रस्मों से जुड़ी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की है।

310

कहा जा रहा है कि कपल की शादी को लेकर परिवार ने अहम तैयारियां की है। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच भी परिवार इस शादी को सादे समारोह की तरह नहीं बल्कि शाही अंदाज में करने की प्लानिंग में है।

410

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के लिए वेन्यू को बहुत बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि शादी में मेहमानों की भीड़ लगने वाली है। शादी में महज 30 लोगों को बुलावा भेजा गया है।

510

मेहमानों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। ताकि किसी तरह की कोताही न हो पाए। खबरों के मुताबिक शादी में आने वाले मेहमानों को पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया है।

610

मिहिका की शादी की ज्वैलरी डिजाइन करने वाले डिजाइनर बंटी बजाज अपने इंस्टाग्राम पर भी मिहिका की कई खूबसूरत फोटोज शेयर की है।

710

बता दें कि शादी की सभी रस्में हैदराबाद के रामानायडू स्टूडियो में होंगी। हल्दी सेरेमनी में नागार्जुन की बहू समांथा अक्किनेनी और एक्टर वेकेंटेश भी पहुंचीं।

810

राणा इस दौरान मास्क लगाए मस्ती के मूड में नजर आए। वहीं, मिहिका ने भी पोज दिए।

910

नागार्जुन की बहू समांथा के साथ राणा की खास बॉन्डिंग देखी गई।

1010

राणा के साथ मस्ता-मजाक करती समांथा अक्किनेनी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories