क्या इस एक्टर के पारिवारिक रिश्तों में आई दरार? जानें अलग अलग रहने को क्यों हैं मजबूर

मुंबई. कोरोना वायरस के चलते आज लोग अपने घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। सरकार समेत तमाम सेलेब्स लोगों को घर में रहने की सलाह दे रहे हैं। जहां लोग इस समय ज्यादातर घर में अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं, वहीं साउथ सुपरस्टार कमल हासन का परिवार कोरोना के चलते बिखर गया है। सभी एक-दूसरे से अलग रहने को मजबूर हैं।

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2020 8:21 AM IST

17
क्या इस एक्टर के पारिवारिक रिश्तों में आई दरार? जानें अलग अलग रहने को क्यों हैं मजबूर
कमल हासन की बेटी और एक्‍ट्रेस श्रुति हासन ने खुलासा किया है कि वह, उनकी बहन, उनकी मां और पिता चारों इस समय अलग-अलग रहकर क्‍वारंटाइन हो रहे हैं।
27
श्रुति हसन ने बताया है कि वह अपनी मां सारिका के साथ मुंबई में हैं और दोनों अलग-अलग फ्लैट में रह रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ कमल हासन और उनकी छोटी बेटी अक्षरा इस समय चेन्नई में हैं और वो दोनों भी अलग-अलग फ्लैट में हैं। दरअसल इन चारों ने एक इस दौरान विदेश यात्रा की है और यही कारण है कि कमल हासन का पूरा परिवार ये सतर्कता बरत रहा है। श्रुति 10 दिन पहले ही लंदन से वापस आई हैं और तभी से उन्‍होंने खुद को अलग-थलग कर लिया है।
37
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि वो हमेशा से ही अकेली रह रही हैं। उसमें कुछ नया नहीं है, लेकिन मुश्किल ये है कि अब घर से बाहर जाने का कोई ऑप्शन नहीं है इसके पीछे की वजह है लगातार बढ़ता डर। लोगों ने भी इसे पिछले कुछ दिनों से ही गंभीरता से लिया है।
47
श्रुति हासन ने आगे कहा कि जब तक वो लौटीं तब तक सभी शूटिंग कैंसिल हो चुकी थीं। उनके पूरे परिवार ने इस समय खुद को सबसे अलग कर लिया है। वो और उनकी मां में हैं, लेकिन अलग-अलग अपार्टमेंट्स में रह रहे हैं।
57
वहीं एक्ट्रेस ने पापा कमल हासन को लेकर कहा कि उनके पिता और उनकी छोटी बहन अक्षरा चेन्रई में हैं, लेकिन वो भी अलग-अलग घर में रह रहे हैं। हम सब ने इस दौरान यात्रा की है और इसलिए एक साथ रह कर क्‍वारंटाइन करने का कोई फायदा नहीं है।
67
श्रुति हासन का मानना है कि लोगों को भी ऐसा ही फैसला लेना चाहिए। इसके अलावा एक्ट्रेस ने सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी शेयर की थी। इसमें उन्होंने लोगों की सुरक्षा को लेकर बात कही थी और कहा था कि उन्होंने इस समय खुद से बहुत कुछ सीखा है।
77
बता दें, शुक्रवार को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस के लिए पॉजेटिव पाई गई हैं। उन्‍हें इस समय क्‍वारंटाइन किया गया है, कनिका भी लंदन से लौटी थीं और वह पहली सेलीब्रिटी हैं जो इस वायरस की चपेट में आई हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos