सेट पर मिलने आई लड़की को ही दिल दे बैठा था ये एक्टर, 3 साल तक अफेयर के बाद कर ली थी शादी

मुंबई/चेन्नई। साउथ फिल्मों के सुपरस्टार जोसेफ विजय (Joseph Vijay) 47 साल के हो गए हैं। 22 जून, 1974 को चेन्नई में जन्मे विजय ने 1992 में आई फिल्म 'नालय्या थीरपू' से बतौर लीड एक्टर करियर की शुरुआत की थी। वैसे फिल्मों में तो विजय ने कई हीरोइंस के साथ रोमांस किया है, लेकिन रियल लाइफ में वो अपनी ही एक फैन को दिल दे बैठे थे। विजय की ये फैन ही अब उनकी बीवी है। बेहद इंटरेस्टिंग है विजय की लवस्टोरी...

Asianet News Hindi | Published : Jun 21, 2021 3:38 PM IST

18
सेट पर मिलने आई लड़की को ही दिल दे बैठा था ये एक्टर, 3 साल तक अफेयर के बाद कर ली थी शादी

दरअसल, विजय की फैन संगीता सूर्णलिंगम उनकी एक्टिंग की कायल थीं। यहां तक कि एक बार वो उनसे मिलने सेट पर जा पहुंची थीं। बाद में इसी फैन को विजय ने हमेशा-हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी बना लिया।

28

श्रीलंका के बिजनेसमैन की बेटी है विजय की पत्नी : 
1996 में विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कगा' की रिलीज के बाद उनकी काफी तारीफ हुई। फिल्म को ना सिर्फ ऑडियंस बल्कि क्रिटिक्स की भी काफी सराहना मिली। संगीता उस दौरान यूके (यूनाइटेड किंगडम) में रहती थीं और उनकी बड़ी फैन थी। संगीता श्रीलंका के रहने वाले तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं, जो बाद में यूके शिफ्ट हो गए थे।

38

विजय को देखने लंदन से सेट पर पहुंच गई थी संगीता : 
विजय की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई की फिल्मसिटी में सेट लगा हुआ था। शूटिंग के दौरान ही विजय एक छोटे से ब्रेक के लिए रुके और तभी उनके पास एक खूबसूरत लड़की आई और उसने खुद को संगीता सूर्णलिंगम बताते हुए इंट्रोड्यूस किया। विजय ने भी उससे थोड़ी-बहुत बातें कीं। हालांकि पहली ही नजर में संगीता विजय को अच्छी लगने लगीं।

48

विजय ने संगीता को मम्मी-पापा से मिलवाया : 
करीब एक साल बाद विजय ने संगीता को अपने घर पर इनवाइट किया। इस दौरान विजय के पेरेंट्स भी संगीता से मिले और उन्हें महसूस हुआ कि यही लड़की विजय की वो फैन है, जिससे वो अक्सर मिला करते हैं। इसके बाद विजय के पिता ने बातचीत के दौरान संगीता से पूछा- क्या आप मेरे बेटे के साथ शादी करने के लिए तैयार हो। यह सुनते ही संगीता फौरन तैयार हो गईं। संगीता की हां सुनने के बाद विजय के पेरेंट्स ने फैसला किया कि वो लंदन में संगीता के पेरेंट्स से मिलने जाएंगे। बाद में संगीता के पेरेंट्स भी विजय को खुशी-खुशी दामाद बनाने के लिए तैयार हो गए।

58

1999 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी : 
25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। विजय क्रिश्चियन धर्म को बिलॉन्ग करते हैं, जबकि संगीता हिंदू फैमिली से थीं। ऐसे में विजय संगीता की भावनाओं का ध्यान रखते हुए फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही शादी करेंगे। बाद में चेन्नई में शादी का ग्रैंड रिसेप्शन भी हुआ था।

68

2000 में पहली बार पिता बने विजय : 
2000 में विजय और संगीता पेरेंट्स बने। विजय के घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने जैसन संजय रखा। इसके बाद 2005 में विजय के घर बेटी हुई। उनकी बेटी का नाम दिव्या साशा है। साशा और जैसन ने विजय की कई फिल्मों में कैमियो (छोटे रोल) किए हैं। जैसन ने 2009 में आई फिल्म 'वेत्तइकारन' में कैमियो किया है, जबकि साशा ने भी कुछ फिल्मों में छोटा रोल किया है।

78

इन फिल्मों में काम कर चुके विजय : 
विजय ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1984 में आई फिल्म 'वेत्री' से किया। बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म 1992 में आई 'नालय्या थीरपू' थी। इसके बाद विजय ने सेंधूरपंदी (1993), रसिगन (1994), देवा (1995), चंद्रलेखा (1995), सेल्वा (1996), नेरुक्कू नेर (1997), प्रियमुदन (1998), फ्रेंड्स (2001), थमिजन (2002), थिरुपाची (2005), पोक्किरी (2007), विल्लू (2009), कावलन (2011), थुपक्की (2012), कथ्थी (2014), थेरी (2016), बैरवा (2017), मर्सेल (2017), सरकार (2018), बिजिल (2019)।

88

बेटे जैसन संजय और पत्नी संगीता के साथ जोसेफ विजय।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos