इस सुपरस्टार की बेटी का बर्थडे, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए फैंस

मुंबई. साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी सितारा को लोगों ने आज से ही बधाई देना शुरू कर दिया है। लोगों ने ट्विटर पर एक बाद एक करके सितारा को करीब 8 हजार लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी। जिससे ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी। सितारा का बर्थडे 20 जुलाई यानी कि शनिवार को है। इस दिन वे 7 साल की हो जाएंगी।

Sushil Tiwari | Published : Jul 19, 2019 12:49 PM IST / Updated: Jul 20 2019, 11:30 AM IST

12
इस सुपरस्टार की बेटी का बर्थडे, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए फैंस
महेश बाबू इन दिनों कश्मीर में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी वजह से बेटी का 7वां जन्मदिन वो कश्मीर में मनाएंगे। एक्टर की बीवी नम्रता शिरोडकर सितारा संग कश्मीर के लिए रवाना हो गईं हैं। उन्होंने फैमिली की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उसके साथ कैप्शन लिखा, 'कश्मीर की ओर' इसके साथ ही हैसटैग #birthdaysitapapa #celebrations का भी प्रयोग किया है। सूत्रों की मानें तो एक्टर ने बेटी के लिए कुछ स्पेशल प्लान किया है।
22
महेश बाबू इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सारीलेरु नीकाव्वरु' की शूटिंग कर रहे हैं। इसमे इनके अपोजिट रश्मिका मनदना नजर आएंगी। इस मूवी का डायरेक्शन अनिल रविपुडी कर रहे हैं।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos