ये है भारत की 10 सबसे हॉट फीमेल एथलीट्स, एक तो है क्रिकेटर की वाइफ

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिलाएं आज हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रही हैं। चाहे खेल हो या कोई अन्य फील्ड, वो अपना परचम लहरा रही हैं। इतना ही नहीं भारतीय एथलीट्स अपने खेल के लिए तो मशहूर है ही साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। जिसमें सानिया मिर्जा से लेकर मनिका बत्रा तक का नाम शामिल है, जो मेडलिस्ट होने के साथ-साथ खूबसूरती में भी बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं भारत की 10 सबसे खूबसूरत फीमेल एथलीट्स की तस्वीरें...

Deepali Virk | Published : Jan 9, 2023 5:37 AM IST / Updated: Jan 09 2023, 01:27 PM IST

110
ये है भारत की 10 सबसे हॉट फीमेल एथलीट्स, एक तो है क्रिकेटर की वाइफ

दीपिका पल्लीकल एक भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं। वह भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। 20 साल की उम्र में ही दीपिका भारतीय स्क्वैश का एक प्रमुख चेहरा बन गई हैं और हाल ही में वर्ल्ड ओपन स्क्वैश के टॉप-8 में जगह बनाने वाली पहली भारतीय बनीं।
 

210

सुनीता राव वैसे तो एक अमेरिकी पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। लेकिन उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने करियर में आईटीएफ सर्किट पर आठ युगल खिताब जीते। अपने खेल के साथ सुनीता अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर भी हमेशा चर्चा में रही हैं।

310

अश्विनी पोनप्पा भारत के सबसे प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। 2010 के कॉमनवेल्थ खेल में उन्होंने महिला युगल में गोल्ड मेडल हासिल किया। वह काफी स्टाइलिश खिलाड़ी हैं।

410

साइना नेहवाल ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने लंदन 2012 खेलों में कांस्य पदक जीता। साइना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

510

उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने प्रतिमा सिंह भारत की महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की सदस्य हैं। स्टाइल के मामले में वो बड़ी-बड़ी डीवाज को टक्कर देती हैं।

610

प्राची तेहलान एक भारतीय पूर्व नेटबॉल और बास्केटबॉल खिलाड़ी और एक अभिनेत्री हैं। प्राची भारत की राष्ट्रीय नेटबॉल टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों और 2010-11 में अन्य प्रमुख एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
 

710

निकोललेट एक भारतीय गोल्फ खिलाड़ी हैं।  उन्होंने 2002 में 11 साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया और 15 साल की उम्र में अपना पहला टूर्नामेंट जीता। वह एक पूर्व राष्ट्रीय सब-जूनियर स्विमिंग चैंपियन भी है, जिन्होंने 72 से अधिक स्वर्ण और रजत पदक 1997 से 2001 में जीते हैं। 
 

810

मनिका बत्रा एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक और दो बार की ओलंपिक पदक भी अपने नाम किया है। अपने खेल के साथ मनिका अपने लुक्स को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं।

910

सानिया मिर्जा एक भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्हें महिला टेनिस संघ ने भारत की नंबर 1 खिलाड़ी के रूप में स्थान दिया गया था। वह सबसे सेक्सी बॉडी वाली महिला टेनिस खिलाड़ियों में नंबर 5 पर रह चुकी हैं।

1010

ज्वाला गुट्टा एक भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक्टर विष्णु विशाल के साथ सात फेरे लिए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्‍ड मेडलिस्‍ट रही ज्वाला गुट्टा असल जिंदगी में बहुत ही ग्लैमरस हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos