इस मशहूर खिलाड़ी को नहीं पता कितने बच्चों का बन चुका है पिता, चौंकाने वाली है इसकी LIFE

स्पोर्ट्स डेस्क: स्पोर्ट्स की दुनिया में खिलाड़ियों का नाम उनके प्रदर्शन के आधार पर होता है। जितना ज्यादा नाम, उतनी ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी। चाहे क्रिकेट से जुड़ा खिलाड़ी हो या किसी अन्य स्पोर्ट्स से, विवादों का दामन हमेशा खिलाडियों के साथ रहता है। हाल ही में ब्राजील के मशहूर  फुटबॉलर पेले ने अपनी जिंदगी से जुड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया। पेले ने बताया कि अपनी जिंदगी में उनका कई महिलाओं से अफेयर रहा है। काफी बाद में उन्हें अपने कुछ बच्चों के बारे में पता चला। हालांकि, कई के बारे में तो उन्हें अब भी उन्हें नहीं पता है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2021 7:06 AM IST / Updated: Feb 27 2021, 01:00 PM IST

16
इस मशहूर खिलाड़ी को नहीं पता कितने बच्चों का बन चुका है पिता, चौंकाने वाली है इसकी LIFE

विश्व के मशहूर फुटबॉलर्स में शामिल पेले की लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। विवादों से पुराना रिश्ता रखने वाले पेले ने अब अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। 
 

26

महान फुटबॉलर ने खुलासा किया कि उनका कई महिलाओं के साथ अफेयर रह चुका है। इन अफेयर्स से उनके कई बच्चे भी पैदा हुए। हालांकि, इनकी संख्या कितनी है ये उन्हें नहीं मालुम। 
 

36

इस बात का खुलासा OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर बने डॉक्यूमेंटरी के जरिये की गई। इसमें पेले की लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे भी किये  गए। इन खुलासों के बाद सनसनी मच गई है। 

46

डॉक्यूमेंटरी के जरिये पता चला कि तीन बार शादी करने के बावजूद पेले  का कई अन्य महिलाओं से अफेयर रहा है। साथ ही इन रिश्तों से कई बच्चे भी पैदा हुए हैं। अपनी इस बेवफाई पर पेले की सफाई है कि उन्होंने अपनी पत्नियों और प्रेमिकाओं से कभी झूठ नहीं बोला। 

56

पेले का कहना है कि उन्होंने अपनी बीवियों और प्रेमिकाओं को  हमेशा बताकर ही हर अफेयर किया। किसी से कोई झूठ नहीं बोला गया। सभी को पता था कि रिश्ते में लॉयल नहीं थे। 

66

80 साल के पेले ने अपनी जिंदगी में तीन शादियां की है। इनसे पेले के सात बच्चे हैं। पेले के इन 7 बच्चों में इनकी नौकरानी से जन्मी एक बेटी भी शामिल है। हालांकि, पेले ने उसे कभी अपनी बेटी नहीं माना।  


 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos