रब ने नहीं कॉमनवेल्थ खेलों ने बनाई इन एथलीट्स की जोड़ी, एक साथ सीखा खेल और चैंपियन भी बने तो साथ

स्पोर्ट्स डेस्क : 28 जुलाई 2022 से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth games 2022) की शुरुआत होने वाली है। इसमें भारत के 215 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। इसमें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, पीवी सिंधु, बजरंग पुनिया, साइना नेहवाल समेत देश के जाने-माने कई सारे एथलीट्स शिरकत लेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने देश के लिए कई मेडल तो जीते ही साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में इन्हें अपना प्यार भी मिला। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसे 6 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने साथ खेलने वाले एथलीट्स के साथ ही सात फेरे लिए...

Asianet News Hindi | Published : Jul 21, 2022 8:20 AM IST / Updated: Jul 21 2022, 04:32 PM IST

16
रब ने नहीं कॉमनवेल्थ खेलों ने बनाई इन एथलीट्स की जोड़ी, एक साथ सीखा खेल और चैंपियन भी बने तो साथ

साइना नेहवाल 
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप बचपन से ही एक-दूसरे के साथ बैडमिंटन खेलते थे। साइना ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 6 मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं, पारुपल्ली कश्यप ने साल 2014 में गोल्ड और 2010 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। बैडमिंटन की दुनिया के इन दो सितारों ने 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी।

26

हिना सिद्धू 
हिना सिद्धू भारत की मशहूर शूटर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 4 मेडल अपने नाम किए हैं। वहीं उनके पति और अब नेशनल कोच बन चुके रौनक पंडित ने 2006 में पुरुष 25 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। हिना और रौनक पंडित ने साल 2013 में शादी की थी। 

36

गीता फोगाट 
दंगल गर्ल और इंडियन रेसलर गीता फोगाट और पवन कुमार की लव स्टोरी में पहलवानी के अखाड़े से शुरू हुई थी। 20 नवंबर 2016 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों का एक बेटा भी है। बता दें कि गीता फोगाट और पवन की जोड़ी कॉमनवेल्थ के दौरान ही बनी थी। गीता ने साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, पवन कुमार ने साल 2014 में ग्लासगो गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

46

साक्षी मलिक 
भारतीय महिला रेसलर साक्षी मलिक ने भी साल 2016 में पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी की थी। दोनों ने ही भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल दिलाया है। साक्षी ने 2014 में ग्लासगो में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं, सत्यव्रत 2017 में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

56

मनजीत कौर 
भारतीय स्प्रिंट एथलीट मनजीत कौर ने 2015 में भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह से शादी की थी। मनजीत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में दो मेडल अपने नाम किए हैं। उन्होंने 400 मीटर और 4X400 मीटर रिले रेस में 2006 में सिल्वर और 2010 में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, गुरविंदर सिंह साल 2010 और 2014 में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे।

66

दीपिका कुमारी
भारतीय तीरंदाजी की जोड़ी अतनु दास और दीपिका कुमारी की कहानी किसी फिल्मी रोमांटिक कहानी से कम नहीं है। जमशेदपुर में टाटा अकादमी के बैचमेट, दो तीरंदाजों की पहली मुलाकात 2008 में हुई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 2020 में शादी की।

यह भी पढ़ें कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल भारतीय दल का PM ने बढ़ाया हौसला-'कोई नहीं है टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में'

माता-पिता किसान और बेटी बनी ओलंपियन, जानें सलीमा टेटे का लाइफ स्ट्रगल, कैसे बनीं चैंपियन हॉकी प्लेयर

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos