स्पोर्ट्स डेस्क : 13 जनवरी से हॉकी विश्व कप का आगाज होने वाला है। जिसमें दुनियाभर की 16 टीमें हिस्सा लेने जा रहे हैं। इसकी मेजबानी भारत कर रहा है और यहां ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के सभी मैच खेले जाएंगे। ऐसे में भारतीय टीम अपना 48 साल का इंतजार खत्म करके वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा। ऐसे में आइए आज हम आपको मिलवाते हैं भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह से और दिखाते हैं उनकी पर्सनल और स्टाइलिश लाइफ...
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम की कप्तानी भारतीय हॉकी में ड्रैग फ्लिकर सुपरस्टार के रूप में पहचाने जाने वाले हरमनप्रीत सिंह को दी गई है। वह इंडियन हॉकी टीम का जाना माना नाम है और वह टीम में डिफेंडर की भूमिका भी निभाते हैं।
210
हरमनप्रीत सिंह का जन्म 6 जनवरी 1996 को पंजाब के अमृतसर के जंडियाला में हुआ था। बचपन से ही उन्हें हॉकी खेलने का बहुत शौक था, जिसे देखते हुए उनके पापा ने जालंधर में सुरजीत हॉकी एकेडमी में उनका दाखिला करवाया।
310
हरमनप्रीत सिंह ने साल 2011 में सुल्तान जोहोर कप में जूनियर नेशनल टीम से डेब्यू किया। इसके बाद 2016 में रियो ओलंपिक में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली और टोक्यो ओलंपिक 2020 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो गोल किए। जिसके चलते भारतीय टीम अपना 41 साल का इंतजार खत्म कर पाई और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया।
410
अपने खेल के साथ-साथ हरमनप्रीत सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और 89K यूजर्स उन्हें फॉलो करते हैं।
510
उनकी पत्नी का नाम अमनदीप कौर है। जिनके साथ वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब जरा इस तस्वीर में ही देख लीजिए अपनी एनिवर्सरी के मौके पर पत्नी के हाथ में हाथ डाले हरमनप्रीत कितने स्टाइलिश लग रहे हैं।
610
हरमनप्रीत और उनकी वाइफ अमनदीप की एक प्यारी बेटी भी है। जिसका पिछले साल ही जन्म हुआ था। हाल ही में कपल ने उसका पहला जन्मदिन भी मनाया।
710
अब जरा इस तस्वीर में देखिए ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में हरमनप्रीत की वाइफ कितनी स्टाइलिश लग रही है। वहीं, मिरर सेल्फी लेते हुए हरमनप्रीत भी स्टाइलिश पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में हरमनप्रीत अपनी वाइफ को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं।
810
खूबसूरती के मामले में हरमनप्रीत की वाइफ अमनदीप का कोई जवाब नहीं है। महरून कलर की ड्रेस में वह स्टाइलिश पोज देती नजर आ रही है और बहुत ही खूबसूरत लग रही है। साथ ही दूसरी तस्वीर में ब्लू कलर के गरारे और कुर्ते में वह कयामत ढा रही है।
910
स्टाइल के मामले में हरमनप्रीत का कोई जवाब नहीं है। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब व्हाइट कलर की कार के सामने पोज देते हरमनप्रीत की यह तस्वीर जिसने भी देखी वह उनके लुक्स और स्टाइल का कायल हो गया।
1010
यह तो हो गई हरमनप्रीत और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ तस्वीरें। लेकिन देखना यह होगा कि ओडिशा में होने वाले मेंस हॉकी विश्वकप में वह अपनी हॉकी से क्या कमाल करके दिखाते हैं। बता दें कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 13 जनवरी को शाम 7:00 बजे स्पेन के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।