मिनी स्कर्ट से लेकर पाक खिलाड़ी से शादी तक, विवादों में रही सानिया मिर्जा, इस एक्टर के साथ थी अफेयर की चर्चा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (sania mirza) ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश को हमेाश गौरवान्वित किया है। उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम डबल्स टाइटल जीते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन का डबल्स खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। मंगलवार को उन्होंने विंबलडन (wimbledon grand slam) में मिक्स डबल सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनके साथ क्रोएशियाई साथी मेट पाविक (Mate Pavic) है। सानिया ने कहा था, कि टूर्नामेंट के बाद वह टेनिस से संन्यास ले लेंगी। आइए आज हम आपको बताते हैं, उनकी लाइफ से जुड़े उन 6 विवादों के बारे में जिन्होंने उनकी जिंदगी बदल कर रख दी थी...

Asianet News Hindi | Published : Jul 6, 2022 3:24 AM IST

16
मिनी स्कर्ट से लेकर पाक खिलाड़ी से शादी तक, विवादों में रही सानिया मिर्जा, इस एक्टर के साथ थी अफेयर की चर्चा

सानिया मिर्जा के खिलाफ फतवा
8 सितंबर 2005 को सानिया मिर्जा के खिलाफ टेनिस मैचों के दौरान शॉर्ट स्कर्ट पहनने को लेकर फतवा जारी किया गया था। उन्हें अपने पहनावे के लिए कई सेक्सिस्ट टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था। इन सभी आरोपों के बावजूद, उन्होंने 2005 में यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनकर अपने देश को गौरवान्वित किया था।

26

मस्जिद परिसर में शूटिंग विवाद
2007 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सानिया के खिलाफ मस्जिद परिसर में घुसने और शूटिंग करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शूटिंग के कारण स्थानीय लोगों, कुछ मौलवियों और कार्यकर्ताओं की कई नाराज प्रतिक्रियाएं थीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खिलाड़ी ने मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

36

भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान विवाद
2008 में सानिया पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगा था। दरअसल, उन्हें भारत के राष्ट्रीय ध्वज के बगल में एक टेबल पर पैरों रखें देखा गया था। एक सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह ठाकुर ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम (1971) के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने के लिए समन किया गया था।

46

पहली सगाई तोड़ना
सानिया मिर्जा ने अपने बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा को डेट किया और 2009 में हैदराबाद में उनसे सगाई की थी। हालांकि, छह महीने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और सगाई तोड़ दी। सोहराब के साथ सानिया की सगाई के बाद कहा जा रहा था कि वह शादी के बाद टेनिस छोड़ देगी। बाद में उनके पिता इमरान मिर्जा ने कहा कि सगाई तोड़ना आपसी फैसला था और उनके करियर का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

56

शाहिद कपूर से अफेयर की चर्चा
सानिया मिर्जा और बॉलीवुड एक्टर शहिद कपूर की अफेयर की चर्चा भी खूब सुर्खियों में रही थी। करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में शाहिद कपूर के बारे में सवाल किए सानिया ने कुछ अजीब जवाब दिए थे. जिसके बाद ऐसी अफवाहें उड़ने लगी कि दोनों के बीच अफेयर है, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

66

शोएब मलिक से शादी
सानिया मिर्जा की जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद तो उनकी शादी को लेकर हुआ। जब उन्होंने 2012 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। उनकी शादी से भारत और पाकिस्तान में खूब बवाल हुआ था। न केवल उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा बल्कि उनकी देशभक्ति पर भी सवाल उठाए गए।

ये भी देखें : 1 नहीं, इन 5 खिलाड़ियों ने 2 बार की शादी, एक की बीवी तो प्रेगनेंसी टाइम में कर बैठी थी इश्क

PV Sindhu Birthday: 27 की हुई भारतीय शटलर पीवी सिंधु, यहां देखें उनके 5 जबरदस्त रिकॉर्ड

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos