इस रेसलर के बाल देखकर रश्क खा जाएंगे आप, रस्सी कूदने के लिए भी करती हैं चोटी का इस्तेमाल

स्पोर्ट्स डेस्क : किसी ने खूब कहा है चांदी जैसा रंग है तेरा, सोने जैसे बाल एक तू ही धनवान है गोरी बाकी सब कंगाल। महिलाओं की खूबसूरती बालों से 10 गुना ज्यादा बढ़ जाती है। बॉलीवुड के हर दूसरे गाने में भी हीरोइन के बालों की तरीफ होती है। लेकिन इस रेसलर के बाल देख हर इंसान रश्क खा जाएगा। जी हां हम बात कर रहें WWE रेसलर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की। रिंग में अपनी चोटी से पहलवानों को पीटने वाली बिंयाका के बाल इतने लंबे और मजबूत है कि वह इससे रस्सी कूदने का काम भी कर लेती हैं। आइए आज आपको दिखाते हैं इस रेसलर की बेहतरीन तस्वीरें, जिसे देखकर आपको भी इनके बालों से प्यार हो जाएगा।

Asianet News Hindi | Published : Feb 10, 2021 7:37 AM IST

19
इस रेसलर के बाल देखकर रश्क खा जाएंगे आप, रस्सी कूदने के लिए भी करती हैं चोटी का इस्तेमाल

बियांका निकोल क्रॉफोर्ड यानी बियांका ब्लेयर एक अमेरिकी पहलवान है, जिसका जन्म 9 अप्रैल 1989 को हुआ था। फिलहाल वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में SmackDown प्रतियोगिता में लड़ती हैं। 

29

अपने लंबे बालों के चलते बियांका ब्लेयर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने रिंग में रेजिनल्ड को अपनी चोटी से पीटते हुए बाहर कर दिया था। 

39

रेसलिंग के साथ है बियांका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अपने बालों की खूबसूरती दिखाते हुए वह अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। 

49

इंस्टाग्राम पर उनके 567K फॉलोअर्स हैं, जो उनकी एक झलक देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। बियांका भी अपने फैंस को नाराज नहीं करती और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं।

59

हाल ही में बियांका ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह अपनी चोटी से रस्सी कूदती नजर आ रही थी। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि  "ओह, यहां पर कुछ नहीं है। केवल मैं अपने ओव्सटेकल कोर्स की ट्रेनिंग कर रही हूं।" 

69

बता दें कि बियांका ब्लेयर ने 26 सिंतबर 2016 में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। उनकी लंबाई 1.70 मीटर है, लेकिन उनकी चोटी उनकी हाइट से ज्यादा लंबी हैं।

79

साल 2019 में बियांका ब्लेयर ने अपने वीडियो गेम की शुरुआत की थी, जिसमें उनके जैसा दिखाने वाला कैरेक्टर गेम खेलता है।

89

जून 2017 में उनके रिश्ते का खुलासा हुआ, वह अपने साथी पहलवान केनेथ क्रॉफोर्ड के साथ रिलेशन में थी। दोनों ने 23 जून 2018 को शादी की थी। उनके पति के पहले से ही 2 बच्चे भी थे।

99

पहलवानी और पर्सनल लाइफ से परे बियांका सोशल मीडिया संसेशन अपने लंबे बाल और चोटी की वजह से बनी हैं। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos