टेक डेस्क : ऐपल वॉच ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है और एक लड़की की जिंदगी बचा ली। दरअसल, टेक्सास के सेल्मा (Texas,Selma) में कुछ बदमाशों ने एक महिला को किडनैप कर लिया था। लेकिन लड़की के हाथ में बंधी ऐपल वॉच ने उसकी जान बचा ली और किडनैपर्स को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। आप सोच रहे होंगे की एक घड़ी से ऐसा कैसे हो सकता है? तो आपको बता दें कि पुलिस ने ऐपल वॉच (Apple Watch) की मदद से उस महिला को ट्रैक उसकी लोकेशन का पता लगाया। इसी घड़ी की मदद से महिला ने इमरजेंसी कॉल भी किया था जिससे पुलिस को काफी मदद मिली। आइए आपको भी बताते हैं इस घड़ी की खासियत की मुश्किल वक्त में ये कैसे आपकी मदद कर सकती है..
बाहर निकलते ही लड़कियों और महिलाओं के लिए खतरा हमेशा बना रहता है, क्योंकि समाज में इतने असामाजिक तत्व जो मौजूद है। लेकिन अब एक घड़ी की मदद से आप अपनी लड़कियों की सुरक्षा कर सकते हैं।
210
आप सोच रहे होंगे की घड़ी की मदद से हम सेफ कैसे हो सकते हैं? तो आपको बता दें कि हाल ही में टेक्सास के सेल्मा में एक लड़की को किडनैपर्स के चंगुल से छुड़ाने में ऐपल वॉच से काफी मदद मिली।
310
दरअसल, कुछ बदमाशों ने एक महिला को किडनैप कर लिया था। लेकिन पुलिस ने ऐपल वॉच की मदद से उस महिला को ट्रैक कर किडनैपर्स का पता लगा लिया। पुलिस ने जब महिला को सर्च किया तो लोकेशन हयात प्लेस होटल के पार्किंग लॉट की मिली। इसके बाद पुलिस सीधे मौके पर पहुंची और लड़की को छुड़ाकर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
410
इस घड़ी की बात की जाए तो, स्मार्ट टेक्नॉलजी के साथ ही ये घड़ी कई सारे फीचर्स यूजर को देती हैं। इसकी मदद से अब तक कई लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
510
पिछले साल ऐपल वॉच ने अपने इनबिल्ट ECG (इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम) फीचर से 80 साल की एक महिला में गंभीर बीमारी की पहचान की थी। जबकि अस्पताल में उन्हें पूरी तरह से फिट बताया था। लेकिन मरीज ने फिर उन्हें इस वॉच की ईसीजी रिकॉर्डिंग दिखाई, जिसमें गंभीर कोरोनरी कीमिया के संकेत थे। इसके बाद उनके दिल का दोबारा चेकअप हुआ और पता चला कि उन्हें गंभीर बीमारी है। बीमारी का पता चलने के बाद बलून एंजियोप्लास्टी और स्टेंट के इस्तेमाल के बाद उनका सफल इलाज हुआ।
610
इतना ही नहीं, पिछले साल 13 साल के एथलीट की जान भी ऐपल वॉच ने बचाई थी, वहीं इंदौर के 61 साल के एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया जहां उसकी भी जान ऐपल वॉच ने ही बचाई थी।
710
बता दें कि इस वॉच के सीरीज 6 में ब्लड ऑक्सीजन फीचर दिया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स महज 15 सेकेंड में खून में ऑक्सीजन के स्तर का पता लगा सकते हैं। साथ ही पैनिक अटैक और स्ट्रैस के हाई लेवल का पता लगाने के लिए मेंटल हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। स्मार्टवॉच में स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है।
810
इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा जो अनियमित हार्ट रिदम नोटिफिकेशन के अलावा हाई और लो हार्ट रेट नोटिफिकेशन भी बताता है। फॉल डिटेक्शन, इमरजेंसी एसओएस, इंटरनेशनल इमरजेंसी कॉलिंग और अन्य सेफ्टी फीचर्स भी इस वॉच में दिए जाते है।
910
इसके अन्य फीचर्स की बात की जाए तो, ऐपल की वॉच में ऑलवेज-ऑन रेटिना डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है और पिक ब्राइटनेस 1000 निट्स। 40mm वेरिएंट का रिजॉल्यूशन 324×394 पिक्सल तो वहीं 44mm वेरिएंट का रिजॉल्यूशन 368×448 पिक्सल है। एप्पल वॉच सीरीज 6 नए फास्टर एस6 चिपसेट से लैस है।
1010
ऐपल वॉच सीरीज 6 जीपीएस वेरिएंट के साथ भारत में 40 हजार रुपए से शुरू होता है। Apple Watch Series 6 (GPS + Cellular) का दाम 49,900 रुपए से शुरू होता है।