कलरफुल गेमिंग की इस दुनिया में iGame M600 मिराज पीसी के 11वीं जनरेशन के इंटेल सीपीयू को लॉन्च किया जा चुका है। इसमें RGB लाइट पूरे चेचिस पर सामने की ओर से दी गई है और इसमें 70 अलग-अलग इफेक्ट्स दिए गए हैं। कंपनी ने इन लाइट्स को 'डायनामिक लाइट' अफेक्ट का नाम दिया है। इस गेमिंग पीसी के कुछ खास फीचर्स और भी है, आइए उसके बारे में जानते हैं...
iGame M600 मिराज पीसी के सबसे खास फीचर्स में से एक इसे ऑन करने का है। इसमें मैगनेटिक पावर दी गई है। इसी से इसे ऑन किया जाता है। ये प्राइवेसी के लिए भी अच्छा माना जाता है।
28
इसमें टेंपर्ड ग्लास का किया गया है उपयोग
इसके साइट पैनल काफी सॉलिड बने हुए हैं। इसके लिए टेंपर्ड ग्लास का भी यूज किया गया है। इसके साथ ही इसमें ग्राफिक्स कार्ड ब्रेकेट की मदद से हैवी हाई परफॉर्मेंस जीपीयू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
38
अलग-अलग CPU का दिया गया है ऑप्शन
iGame M600 मिराज पीसी में अलग-अलग सीपीयू ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें इंटल कोर i5-11400 से लेकर इंटल कोर i9-11900K 8-कोर प्रोसेसर तक के सीपीयू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
48
हाई-स्पीड NVMe SSD स्टोरेज मिलता है
वहीं, ग्राफिक्स में कार्ड में RTX 3060 से लेकर RTX 3090 के ऑप्शन भी दिए गए हैं। इस गेमिंग पीसी में AIO लिक्विड CPU कलर के साथ हाई-स्पीड NVMe SSD स्टोरेज भी मिलता है।
58
की से ऑन कर सकते हैं पीसी
iGame M600 मिराज में यूनीक मैगनेटिक पावर दी गई है। इससे आप आपना पीसी ऑन कर सकते हैं। पीसी को ऑन करने के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।
68
सिक्योरिटी का रखा गया है खास ख्याल
इसमें सिक्योरिटी का भी काफी ख्याल रखा गया है। मैगनेटिक पावर के होने की वजह से ही इसे आपकी गौरमौजूदगी में कोई खोल नहीं सकता है।
78
iGame M600 की शुरुआती कीमत
वहीं, अगर iGame M600 की कीमत की बात की जाए तो इसके बेस मॉडल की शुरुआती कीमत 1,19,999 से शुरू होती है।