टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में जीवन उलझ सा गया है। अब ज्यादातर लोग तकनीकी पर ही निर्भर हैं। अब टेक्नोलॉजी इतनी बढ़ गई है कि आपको कहीं आने-जाने के लिए किसी से रास्ता पूछने की जरूरत नहीं है। तकनीकी के माध्यम से आप कहीं भी आ जा सकते हैं। लेकिन, कभी-कभी ये भी हमारे लिए सही साबित नहीं होता है। ऐसे में आज हम आपको गूगल मैप्स से जुड़े ऐसे मामलों के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद अलग हैं। इस ऐप की वजह से किसी ने अपनी जान गवां दी तो कोई अपनी बरात छोड़ दूसरे की बरात में पहुंच गया।
सबसे पहले खबर महाराष्ट्र के बारे में बता रहे हैं कि यहां जनवरी महीने खबर आई थी कि एक व्यक्ति को गूगल मैप पर भरोसा करना इतना भारी पड़ गया था कि उसकी जान ही चली गईं।
27
दरअसल, हादसा तब हुआ जब गूगल मैप के भरोसे शख्स ने गाड़ी की स्पीड तेज कर रखी थी। इसकी वजह से वो कुछ दूरी जाने के बाद सीधे डैम में जाकर गाड़ी समेत गिर गया। इस दौरान उसकी डैम में गिरने से मौत हो गई। ये पूरा मामला अहमदनगर का है।
37
पुलिस ने इस मामले को लेकर जानकरी दी थी कि कार में बैठे लोगों ने गूगल मैप से बढ़ने का फैसला किया था। सामने खड़ी चढ़ाई थी और तीखा मोड़ था, इसलिए ड्राइवर गाड़ी को संभाल पाने में असमर्थ हो गया और तीखे मोड़ की वजह से गाड़ी समेत डैम में गिर गया।
47
पुलिस ने जानकारी दी थी कि इस हादसे में दो लोगों को बचा लिया गया था। लेकिन, एक व्यक्त की मौत हो गई। ऐसे में ये खबरें बताती हैं कि टेक्नोलॉजी के इस युग में हमारी निर्भरता इस पर कितनी बढ़ गई है।
57
दूसरी खबर इंडोनेशिया से है। यहां गूगल मैप की वजह से एक दूल्हा किसी दूसरी शादी वाले कार्यक्रम में पहुंच गया था। वहां मेहमानों का स्वागत भी हुआ और नाश्ता भी कराया गया।
67
लेकिन, इस बात का तब पता चला जब दुल्हन से सगाई की बजाय शादी करने वाला शख्स वहां मौके पर पहुंच गया था। जिस लड़की सगाई होनी थी वो ये सब देखकर शॉक्ड रह गई थी। क्योंकि वो इनमें से किसी को भी पहचानती नहीं थी।
77
खबरों की मानें तो एक ही दिन दो शादी समारोह सगाई और शादी थे। एक ही गांव में कार्यक्रम होने की वजह से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। इससे साफ जाहिर है कि टेक्नोलॉजी यूज करना चाहिए मगर इस पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए।