गूगल सर्च में आ सकता है ये बड़ा बदलाव, अब एक-एक कर नहीं खोलनी पड़ेगी कई लिंक्स

Published : Dec 21, 2020, 03:53 PM IST

टेक डेस्क : आजकल टेक फ्रेंडली लाइफ जब भी हमारे दिमाग में कोई सवाल आता है तो हम सीधा Google पर जाकर सर्च करने लगते हैं। दुनियाभर में अरबों लोग गूगल का इस्तेमाल कर अपने सवालों का जवाब खोजते हैं। गूगल भी अपने यूजर एक्सपीरियंस के लिए आए दिन कुछ न कुछ बदलाव करता रहता है। हाल ही में सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपने फीचर में कुछ बदलावों की घोषणा की, जिससे इसके इंटरफेस में बड़ा बदलाव आ सकता है। इससे आपको किसी लिंक को बार-बार खोलने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी, तो चलिए आपको बताते हैं, गूगल के इस बदलाव के बारे में...

PREV
17
गूगल सर्च में आ सकता है ये बड़ा बदलाव, अब एक-एक कर नहीं खोलनी पड़ेगी कई लिंक्स

आज के दौर में Google ने हमारी जिंदगी को वाकई बेहद आसान बना दिया है। हमारे बेड से उठने से लेकर रात को बेड पर जाने तक हम एक दिन में हजारों बार गूगल का इस्तेमाल करते हैं।

27

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर लेकर आने वाला है। इससे यूजर्स का समय तो बचेगा ही, साथ ही आपको अलग-अलग लिंक को ओपन करने की जरुरत भी नहीं होगी।

37

दरअसल, गूगल इस नए फीचर के तहत यूजर्स को ऐसी सहूलियत देने जा रहा है कि जैसे ही आप किसी लिंक पर माउस को लेकर जाएंगे, आपको उस पेज का प्रिव्यू दिखाई दे जाएगा।

47

सरल भाषा में बात की जाए, तो जब आप किसी भी चीज या प्रोडक्ट का नाम गूगल पर डालते है, तो आपको उससे जुड़ी हजारों लिंक आपको दिखने लगती है। जिसे ओपन करके देखकर अपको यूजफुल लिंक मिलती है। लेकिन अब नए फीचर के जरिए आपके उस लिंक पर माउस ले जाते ही वहीं पर उसके कुछ प्रिव्यू दिख जाएंगे। यानी लिंक को ओपन किए बिना आपको पता चल जाएगा, कि इसके अंदर है क्या।

57

वहीं, प्रिव्यू दिखने के साथ ही, कई लिंक की डीटेल्स भी आपको गूगल पर बिना लिंक खोलें दिख जाएगी।

67

गूगल के डाटा के अनुसार हर रोज एक बिलियन लोग गूगल का यूज करते हैं। इस नए फीचर आने से यूजर्स का काफी समय बच जाएगा और ये यूजर्स के लिए काफी यूजफुल भी होगा।

77

हालांकि इस फीचर पर कंपनी अभी विचार कर रही है। सारी टेस्टिंग कम्पलीट होने के बाद इसका फायदा यूजर्स को मिलने लगेगा।

Recommended Stories