स्मार्टफोन में ऐसे डाउनलोड करें Youtube वीडियोज, लैपटॉप से बिलकुल अलग है तरीका

टेक डेस्क: आज के समय में वीडियो प्लेटफॉर्म की धूम मची हुई है। चाहे फेसबुक हो या इंस्टाग्राम, हर जगह वीडियोज ही लोग देखना प्रेफर करते हैं। हालांकि, आज के समय में भी वीडियो के मामले में सबसे आगे यूट्यब ही है। इसपर आपको कोई भी वीडियो मिल जाएगा। कई बार कुछ वीडियोज देखते वक्त लगता है कि इसे सेव कर लें ताकि कभी ऑफलाइन में भी इसे देखा जा सके या  शेयर किया जा सके। लेकिन स्मार्टफोन से यूट्यूब वीडियो सेव करना कोई आसान काम नहीं है। कई लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। आज हम आपको मोबाइल के साथ ही साथ डेस्कटॉप या लैपटॉप पर यूट्यूब वीडियो सेव करने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 21, 2021 8:26 AM IST

17
स्मार्टफोन में ऐसे डाउनलोड करें Youtube वीडियोज, लैपटॉप से बिलकुल अलग है तरीका

हममें से ज्यादातर लोग मोबाइल पर ही यूट्यूब देखते हैं। वैसे तो इस ऐप में ऑफलाइन वीडियो देखने का ऑप्शन मौजूद है लेकिन ये सुविधा हर वीडियो में नहीं दी जाती है। ऐसे में  कुछ वीडियोज को सेव करने का मन होता है। लेकिन लोगों को इसका आइडिया नहीं है। 

27

अगर आपको कोई वीडियो ऐप पर ही शेयर करना है तो इसके लिए सबसे पहले ऐप खोलें। इसमें सबसे पहले वो वीडियो खोलें, जिसे डाउनलोड करना है। वीडियो के नीचे से लाइक और शेयर का बटन दिखेगा। इसके जस्ट बगल में डाउनलोड का बटन भी दिखेगा। 
 

37

इस डाउनलोड के बटन को क्लिक करें। थोड़ी देर में आपको नोटिफिकेशन आएगा कि आपका वीडियो सेव किया जा चुका है। इस मेथड से जो वीडियो आप सेव करेंगे, उसे आप ऐप की लाइब्रेरी में देख पाएंगे। 
 

47

अब आपको बताते हैं इन यूट्यब वीडियोज को गैलरी में सेव करने का तरीका। इसके लिए आपको एक थर्ड पार्टी ऐप Snaptube डाउनलोड करना पड़ेगा। इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें। फिर इसे इनस्टॉल कर लें। 

57

अब यूट्यब के जिस वीडियो को डाउनलोड करना है, उसका लिंक निकाल लें। अब इस लिंक को Snaptube में पेस्ट करें। सर्च करते ही आपको वीडियो डाउनलोड का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां से वीडियो को डायरेक्ट डाउनलोड कर लें। 

67

इसके अलावा आप डेस्कटॉप से भी यूट्यब वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए भी आपको थर्ड पार्टी साइट का सहारा लेना पड़ेगा। वैसे तो कई साइट्स ये सुविधा देते हैं लेकिन सबसे आसान है SaveFrom.net से वीडियो डाउनलोड करना। 

77

इसके लिए यूट्यूब का वीडियो लिंक निकालें और फिर उसे थर्ड पार्टी  साइट पर सर्च।  वीडियो डाउनलोड का ऑप्शन मिलेगा जहाँ से आप वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें आपको वीडियो क्वालिटी भी सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos