क्या आप भी हर छोटी-मोटी चीज करते हैं Google पर सर्च? इस तरह आपकी जासूसी करता है ये ऐप

Published : Feb 15, 2021, 11:28 AM IST

टेक डेस्क: आज के समय में इंसान को अगर कुछ जानकारी चाहिए होती है, तो घंटों लाइब्रेरी में वेस्ट करने की जगह वो झट से गूगल की शरण में पहुंच जाता है। अगर किसी चीज के बारे में जानना हो, या किसी का एड्रेस ट्रेस करना हो, गूगल हर चीज की जानकारी दे देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल के पास आपके हर एक सर्च का डाटा होता है? वैसे तो गूगल ऐसा हमारे सर्च एक्यूरेसी को बढ़ाने के लिए करता है। लेकिन इसकी वजह से आपकी प्राइवेसी को काफी खतरा हो सकता है। आप कहां आ रहे हैं या जा रहे हैं, गूगल को इसकी भी जानकारी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे हमारे हर एक सर्च को गूगल ट्रैक करता है? साथ ही आप कैसे इससे बच सकते हैं, इसकी भी जानकारी आपको देंगे...   

PREV
16
क्या आप भी हर छोटी-मोटी चीज करते हैं Google पर सर्च? इस तरह आपकी जासूसी करता है ये ऐप

आपके स्मार्टफोन की हर एक्टिविटी पर गूगल नजर रखता है। उसे ये तक पता होता है कि आप कहां आते-जाते हैं। ऐसा होता है आपके फोन की लोकेशन ऑन होने के कारण। ऐसे में जैसे ही आप कहीं जाते हैं, गूगल उसे ट्रैक कर लेता है। 
 

26

गूगल पर सर्च किया हर एक वर्ड उसके डाटा में सेव हो जाता है। ना सिर्फ गूगल पर बल्कि अपने स्मार्टफोन में अगर आपने किसी दूसरे ऐप पर भी कुछ सर्च किया है, तो गूगल के पास उसकी भी जानकारी चली जाती है। इससे बचने के लिए कुछ तरीके हैं जिसके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है।  

36

गूगल को अपनी एक्टिविटी पर नजर रखने से रोकने का सबसे आसान तरीका है अपनी लोकेशन को ऑफ करना। अगर आप अपने फोन में लोकेशन ऑफ़ कर देंगे तो आपके मूवमेंट की जानकारी किसी को नहीं हो पाएगी। गूगल को भी नहीं। 

46

आप चाहें तो गूगल अकॉउंट के लोकेशन हिस्ट्री फीचर को भी ऑफ कर सकते है। इससे गूगल के सभी ऐप्स और सर्विसेस में आपकी लोकेशन की जानकारी जानी बंद हो जाएगी।  

56

अगर आप किसी ख़ास ऐप से अपना लोकेशन हटाना चाहते हैं तो सेटिंग्स में उसके लिए भी ऑप्शन है। ये सुविधा तब यूजफुल हो जाती है जब कुछ ऐप्स में आपको लोकेशन डालने की जरुरत होती है। आप चाहें तो मैप्स के लिए लोकेशन ऑन रख सकती हैं लेकिन अबकी ऐप्स के लिए इसे ऑफ़ कर सकती हैं।  

66

कई लोगों को हैरानी होती है कि आखिर गूगल या इसके ऐप्स हमें उन ही चीजों का सजेशन क्यों दिखाते हैं, जिसे कभी हमने सर्च किया था। ऐसा इसके डाटा कलेक्ट करने के फीचर की वजह से होता है। तो अब आप समझ ही गए होंगे कि हर चीज गूगल करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।  

Recommended Stories