JioPhone Next का इंतजार खत्म, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी सहित मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स,कंपनी ने जारी किया वीडियो

टेक डेस्क । रिलायंस और गूगल का संयुक्त स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। रिलायंस ने इस स्मार्टफोन को इसे दिवाली से पहले लॉन्च करने की जानकारी दी थी। रिलायंस ने जियोफोन नेक्स्ट ( JioPhone Next) के फीचर्स का खुलासा कर दिया है। रिलायंस ने एक वीडियो जारी करके इस फोन की  मेकिंग के बारे में बताया गया है। ये मेड इन इंडिया फोन होगा। इसे दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन बताया जा रहा है। वहीं जियोफोन नेक्स्ट में प्रगति ओएस (pragati OS) दिया गया है, इसे खास तौर पर भारत के लिए तैयार किया गया है। देखें दुनिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन में शानदार कैमरा, दमदार बैटरी समेत क्या फीचर मिलेंगे..

Asianet News Hindi | Published : Oct 25, 2021 12:34 PM IST / Updated: Oct 25 2021, 06:09 PM IST

16
JioPhone Next का इंतजार खत्म, शानदार कैमरा, दमदार बैटरी सहित मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स,कंपनी ने जारी किया वीडियो

मेड बाय इंडियंस है फोन
रिलायंस ने इस फोन के बारे में  जानकारी देते हुए कहा कि  जियोफोन नेक्स्ट मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया और मेड बाय इंडियंस है। ये स्मार्टफोन देश के प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल टेक्नालॉजी से जुड़ने का एक बेहतर अवसर देगा। रिलायंस ने कहा कि ये फोन लोगों का जीवन बदलकर रख देगा।

26

प्रगति ओएस (pragati OS) ऑपरेटिंग सिस्टम
जियोफोन नेक्स्ट में प्रगति ओएस (pragati OS) दिया जाएगा, जो एंड्रॉयड पर रन करेगा। प्रगति ओएस  ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसे खास तौर से भारत के लिए तैयार किया गया है। रिलायंस की मानें तो कम कीमत होने बावजूद ये स्मार्टफोन आधुनिक फीचर से लैस होगा। जियोफोन नेक्स्ट का प्रोसेसर क्वालकॉम ने तैयार किया है।

36

वॉयस असिस्टेंट और ट्रांसलेट फीचर मिलेगा
वॉयस असिस्टेंट की सहायता फोन यूजर अपने डिवाइस को नियंत्रित कर सकता है। इसके साथ यूजर अपनी भाषा में कमांड देकर इंटरनेट की मदद से डेटा खोज सकता है। रीड अलाउड फीचर की मदद से स्मार्टफोन की स्क्रीन पर दिखने वाले कंटेंट को तेज आवाज में सुना जा सकता है। इससे यूजर को कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं होगी। इसमें विभिन्न भाषाओं में कंटेट सुनने का ऑप्शन भी दिया जाएगा। ट्रांसलेट फीचर की मदद से यूजर अपनी मनचाही भाषा में स्क्रीन को ट्रांसलेट कर पाएंगे। ये फीचर यूजर को उसकी चाही गई भाषा में कंटेंट को पढ़ने का ऑप्शन देगा। 

46

13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा
स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा के साथ फोटोग्राफी के लिए पोर्ट्रेट, नाइट, ब्लर बैकग्राउंड, लो लाइट जैसे कई मोड्स दिए जा रहे हैं।  प्री-लोडेड कस्टम इंडियन ऑग्युमेंटेड रियलटी फिल्टर्स भी दिए जाएंगे। इस फोन में  प्री-लोडेड एंड्रॉयड ऐप्स दिए जाएंगे। 

56

JioPhone Next में ऑटो सॉफ्टवेयर  की सुविधा
स्मार्टफोन की तरह इसमें ऑटो सॉफ्टवेयर अपडेट का ऑप्शन दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल रहेंगे। वहीं अनावश्यक डाटा क्लियरेंस ऑप्शन भी दिया जाएगा। इस फोन में एक क्लिक पर फोन अपडेट की सुविधा होगी।

 

66

JioPhone Next में ऑटो सॉफ्टवेयर  की सुविधा
JioPhone Next में   इसमें सिक्योरिटी अपडेट भी दिए गए हैं। किसी भी हार्मफुल ऐप या साइट को खोलने पर ये आपको अलर्ट कर देगा।  वहीं मौजूदा 4जी  स्मार्टफोन दिए जा रहे कई फीचर इस फोन में भी आपको मिलेंगे। ( फाइल फोटो)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos