Voice कॉल ही नहीं वीडियो कॉल को भी कर सकते हैं रिकॉर्ड, इस फीचर का करें इस्तेमाल

Published : Apr 29, 2020, 07:12 AM IST

टेक डेस्क. फोन में कॉल रिकॉर्ड तो आप में से कई लोगों ने किया होगा। लेकिन वहीं अगर व्हाट्सऐप वीडियो कॉल रिकॉर्ड की बात करें तो बहुत ही कम लोग इसे रिकॉर्ड कर पाते होंगे। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे एप के बारे में बताते हैं जिससे आप अपने वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं। अगर आपको अब तक इसके बारे में नहीं पता है तो हम आपको बता रहे हैं ये आसान तरीका। जिससे आप चुटकियों में इसे इस्तेमाल करना सीख जाएंगे।

PREV
15
Voice कॉल ही नहीं वीडियो कॉल को भी कर सकते हैं रिकॉर्ड, इस फीचर का करें इस्तेमाल

व्हाट्सऐप आपको एंड्रॉयड और एप्पल दोनो ही फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा देता है। iOS में ये सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। आईफोन यूजर्स स्क्रीन रिकॉर्डिंग फीचर के जरिए वॉट्सऐप वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं कई अपग्रेड एंड्रॉयड फोन में भी ये सुविधा उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक फोटो)

25

लेकिन अगर आपको अपने फोन में ये सुविधा नजर नहीं आ रही तो आप प्ले स्टोर से एक प्लगइन डाउनलोड करके इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

35

अगर आपके व्हाट्सऐप पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है तो आपको प्ले स्टोर से DU Recorder ऐप डाउनलोड करना होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

45

ऐप आपसे कुछ परमिशन मांगेगा। एक बार परमिशन मिलने के बाद आप आराम से वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। (प्रतीकात्मक फोटो)

55

वहीं अगर हम Iphone यूजर की बात करे तो व्हाट्सऐप वीडियो कॉलिंग के समय स्क्रीन को नीचे से उपर तरफ स्वाइप करने पर सामने कंट्रोल पैनल आ जाएगा। यहां आपको स्क्रीन रिकॉर्डिंग का साइन नजर आएगा। सिर्फ इसे क्लिक करें और साथ ही माइक्रोफोन ऑप्शन को ऑन कर दें। एक बार क्लिक करने पर ही आपका वीडियो रिकॉर्ड शुरू हो जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)

Recommended Stories