Redmi Note 11 Series : लॉन्च से पहले लीक हई कीमत और डिटेल, Samsung के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

बिजनेस डेस्क। भारत में Redmi Note का स्मार्टफोन का बड़ा मार्केट है। Xiaomi Redmi Note सीरीज को लेकर हमेशा से उत्सुकता रही है।  Xiaomi जल्द अपनी Redmi Note 11 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के तहत Xiaomi,  Redmi Note 11 और Redmi Note 11 Pro स्मार्टफोन बाजार में उतार सकती है। नवंबर महीने की शुरुआत में ये स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं लॉन्चिंग से पहले इन स्मार्टफोन्स शानदार फीचर और कीमत की जानकारी सामने आई है...

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2021 6:58 AM IST / Updated: Oct 21 2021, 12:35 PM IST

17
Redmi Note 11 Series : लॉन्च से पहले लीक हई कीमत और डिटेल, Samsung के इस स्मार्टफोन से होगा मुकाबला

14 हजार रुपए में मिलेगा Redmi Note 11 
 Xiaomi कंपनी अपने बेहद पसंद किए जाने वाले Redmi Note 11 दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है। जानकारी के मुताबिक 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14,000 रुपये हो सकती है। वहीं इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 18,500 रुपये तक हो सकती है।

27

Redmi Note 11 Pro भी मिलेगा आकर्षक प्राइज पर 
Xiaomi कंपनी Redmi Note 11 Pro को तीन वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतार सकती है। इसके 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 18,500 रुपये हो सकती है।

37

6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत करीब 20,900 रुपये तक हो सकती है, वहीं 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,300 रुपये हो सकती है।  

47

फीचर्स भी होंगे दमदार
Xiaomi कंपनी  अपने नई  Redmi Note 11 में कई शानदार फीचर ऐड करने वाली है। इसका डिस्प्ले  120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया जा सकता है। Redmi Note 11 स्मार्टफोन में  MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर का दिया जा सकता है।

57

50 मेगापिक्सल का होगा कैमरा
 
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके लैंस  भी अडजस्ट किए जा सकते हैं। आप पिक लेते समय जूम या कैमरे को  जूम आउट कर  सकते हैं। 


 

67

मोबाइल की बैटरी भी दमदार रहेगी। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। एक बार चार्ज करने पर ये 24 से 36  घंटे तक शानदार बैटरी बैकअप देगा।

 

77

Samsung Galaxy M32 से होगा मुकाबला
Redmi Note 11 स्मार्टफोन में जो फीचर दिए जा रहे हैं, ये फीचर Samsung Galaxy M32 में दिए गए हैं। Samsung Galaxy M32 को 90Hz की एमोलेड डिस्प्ले और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर है। 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। Samsung Galaxy M32 में चार रियर कैमरे हैं। Samsung Galaxy M32 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos