शाओमी ने लॉन्च किया आवाज से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट बल्ब और पावर बैंक, जानें फीचर्स

टेक डेस्क। दुनिया भर में अपने सस्ते और पावरफुल स्मार्टफोन के लिए जान जानी वाली टेक कपंनी शाओमी ने भारतीय बाजार में अपने दो नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले दो पावर बैंक और आवाज से कंट्रोल किया जाने वाला स्मार्ट बल्ब शामिल है। ये प्रोडक्ट काफी सस्ते हैं। नए पावर बैंक की लॉन्चिंग के साथ ही शाओमी ने अपने पुराने रेडमी पावर बैंक की कीमत में कटौती भी की है। जानें इन प्रोडक्ट्स की कीमत और खासियत।

Asianet News Hindi | Published : Sep 23, 2020 8:31 AM IST / Updated: Sep 23 2020, 02:04 PM IST

18
शाओमी ने लॉन्च किया आवाज से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट बल्ब और पावर बैंक, जानें फीचर्स

एमआई पावर बैंक 
शाओमी वे दो पावर बैंक लॉन्च किए हैं। इनकी क्षमता 10000mAh और 20000mAh है। दोनों पावर बैंक में यूएसबी टाइप-सी और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के जरिए डुअल इनपुट की सुविधा है। ये पावर बैंक 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन के साथ स्मार्ट पावर मैनेजमेंट फीचर से लैस हैं। 
 

28

पावर बैंक की कीमत
10000mAh वाले एमआई पावर बैंक 3i की कीमत 899 रुपए है। यह एमआई डॉट कॉम के साथ अमेजन पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये ब्लैक और ब्ल्यू कलर में एवेलेबल हैं।

38

स्मार्ट बल्ब 
शाओमी ने स्मार्ट होम अपलायंसेज के तौर पर एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) को लॉन्च किया है। यह 16 मिलियन कलर्स प्रोड्यूस कर सकता है। इसे मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब गूगल और एलेक्सा जैसे वॉइस असिस्टेंट के साथ भी काम करता है। शाओमी का कहना है कि यह बल्ब के लॉन्ग लाइफ को सुनिश्चित करते हुए समान रूप से गर्मी वितरित करने के लिए डिजाइन किया गया है। एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) की कीमत 799 रुपए है। इसे एमआई ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।
 

48

20000mAh वाला पावर बैंक
इस पावर बैंक की कीमत 1499 रुपए है। यह सिर्फ ब्लैक कलर में एवेलेबल है। इसे भी एमआई डॉट कॉम और अमेजन से खरीदा जा सकता है।

58

बल्ब के फीचर्स
एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) में 9W की रेटेड पावर है। यह 950 लुमेन की ब्राइटनेस देता है। यह स्टैंडर्ड B22 बेस टाइप का यूज करता है। कंपनी का कहना है कि बल्ब की लाइफ करीब 25,000 घंटे की है। शाओमी के पोर्टफोलियो में एक और स्मार्ट बल्ब है एमआई LED Wi-Fi बल्ब। इसकी पावर रेटिंग 10W है। यह 800 लुमेन की ब्राइटनेस देता है और इसमें लगभग वही फीचर्स हैं, जो एमआई स्मार्ट एलईडी बल्ब (B22) में हैं। इसे E27 बेस कनेक्शन के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 1299 रुपए है।

68

एमआई पावर बैंक 3i के फीचर्स
एमआई पावरबैंक 3i में डुअल इनपुट पोर्ट - माइक्रो-यूएसबी और USB टाइप-सी की सुविधा मिलती है। 20000mAh क्षमता वाली एमआई पावर बैंक 3i में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं, जबकि 10000mAh क्षमता वाले पावरबैंक में दो आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इनमें टू-वे फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिससे एमआई पावर बैंक 3i को चार्ज किया जा सकता है। साथ ही, दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

78

पावर बैंक की और क्या है खासियत
पावर बैंक के साथ मजबूत एल्युमिनियम अलॉय केस मिलता है। इसमें एक एर्गोनोमिक आर्क डिजाइन और एक एनोडाइज्ड फिनिश है, जो एमआई पावर बैंक 3i को पसीने के साथ-साथ जंग लगने से बचाती है। एमआई पावरबैंक 3i में 12-लेयर सर्किट प्रोटेक्शन हार्डवेयर है। इसमें लिथियम पॉलिमर बैटरी है। इसमें लो-पावर मोड भी है, जिससे ब्लूटूथ इयरफोन, नेकबैक, स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड जैसे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। पावर बटन को डबल-टैप करने पर यह मोड ऑन हो जाता है। 10000mAh क्षमता वाला पावर बैंक पूरी तरह से चार्ज होने में लगभग 4 घंटे का समय लेता है, जबकि 20000mAh क्षमता वाला पावर बैंक 7 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।
 

88

कंपनी ने घटाई कीमत
शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने भी अपने 20000mAh पावर बैंक की कीमत घटा दी है। इसे 1499 रुपए कीमत के साथ से फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह पावर बैंक एमआई डॉट कॉम, अमेजन, फ्लिपकार्ट, एमआई होम और रिटेल आउटलेट से 1,399 रुपए में खरीदा जा सकता है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos