कहीं लड़कियों को अंडरगारमेंट पहनने की नहीं होती परमिशन, तो कहीं मतदान करना भी होता है मना

Published : Jul 24, 2022, 11:30 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क : वैसे तो पूरी दुनिया में महिलाओं को सम्मान और पुरुष के बराबर दर्जा दिए जाने को लेकर तमाम भाषण और बातें की जाती है। लेकिन यह बात हमें अच्छी तरह से पता है कि महिलाओं को आज भी बराबरी का दर्जा हमारे समाज में नहीं मिल सका है। कई देशों में तो महिलाओं की स्थिति बद से बदतर है। यहां पुरुष के मुकाबले महिलाओं के ऊपर इतनी ज्यादती की जाती है कि उनका जीना तक दूभर हो जाता है। आइए हम आपको बताते हैं ऐसे ही 7 देशों के बारे में जहां महिलाओं के साथ इसी तरह की नाइंसाफी सदियों से होती आ रही है...

PREV
17
कहीं लड़कियों को अंडरगारमेंट पहनने की नहीं होती परमिशन, तो कहीं मतदान करना भी होता है मना

अमेरिका के मध्य पश्चिम में मिसौरी राज्य है, जहां पर लड़कियों का अंडरगारमेंट्स पहनना प्रतिबंधित होता है। यदि कोई महिला ऐसा करती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाती है।

27

इटली का एक शहर है वेटिकन जो रोम में स्थित है। यहां पर महिलाओं को वोट डालने का अधिकार नहीं है। बता दें कि यह छोटा सा राज्य 44 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जहां पर महिलाओं की आबादी कम है। इसी कारण यहां पर महिलाओं को मतदान नहीं करने दिया जाता है।

37

साउथ कैरोलिना नामक देश में महिलाओं को 16 गज तक अपना पूरा शरीर ढक कर रखना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

47

ईरान में भी महिलाओं के खिलाफ बेहद सख्त कानून है। यहां पर किसी भी विश्व कप के दौरान महिलाओं को मैच देखने की इजाजत भी नहीं दी जाती है।

57

महिलाओं के खिलाफ सख्त नियमों को लेकर सऊदी अरब में ढेर सारे कानून बनाए गए हैं। यहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस की इजाजत तक नहीं दी जाती है। अगर ऐसा कोई मामला सामने आता भी है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होती है। हालांकि, 2018 के बाद ये नियम बदल दिया गया है।

67

इटली के कुछ शहरों में महिलाओं के बीमार होने पर उन्हें पनीर फैक्ट्री में जाने नहीं दिया जाता है। इतना ही नहीं अगर कोई महिला खूबसूरत नहीं है तो वह भी फैक्ट्री में नहीं आ सकती है।

77

यमन नामक देश में महिलाओं को शरीयत कानून का सख्ती से पालन करना पड़ता है। अगर कोई भी महिला इसके खिलाफ होती है तो उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाती है। इतना ही नहीं किसी भी कोर्ट केस में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम तवज्जों दी जाती है।
 

Recommended Stories