हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित वृद्धाश्रम में 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 साल की सवीना ने शादी कर ली। दोनों की मुलाकात आश्रम में हुई थी। जानिए गुफा में रहने को मजबूर हुए कन्हैया लाल और सवीना की पूरी कहानी।

Himachal News: कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में इसकी एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली है। यहां 75 वर्षीय कन्हैया लाल और 63 साल की सवीना ने वृद्धाश्रम में एक-दूसरे का साथ मिलने के बाद शादी कर ली। जिंदगी के मुश्किल दौर और लंबे अकेलेपन से गुजर चुके इस जोड़े ने अब साथ रहने का फैसला किया है। उनकी शादी वृद्धाश्रम में पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाजों के साथ हुई।

Himachal Old Age Home Wedding: गीत-संगीत के बीच हुई शादी

  • बिलासपुर के देवली स्थित 'अपना घर' वृद्धाश्रम में कन्हैया लाल और सवीना ने शादी की।
  • समारोह में पारंपरिक हिमाचली रस्में निभाई गईं। महिला संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें वृद्धाश्रम के लोग गीत गाते और नाचते नजर आए।
  • बिलासपुर की डिप्टी कमिश्नर किरण भडाना भी समारोह में पहुंचीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को बधाई और सुखी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Scroll to load tweet…

75 वर्षीय कन्हैया लाल की कहानी: गुफा में बिताने पड़े दिन

  • मंडी जिले के रहने वाले कन्हैया लाल किसान थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। करीब चार साल पहले उन्होंने अपनी जमीन भाइयों के नाम कर दी।
  • आरोप है कि इसके बाद उन्हें घर छोड़ना पड़ा। परेशान होकर वह जंगल की एक गुफा में रहने लगे।
  • बाद में 'अपना घर' वृद्धाश्रम के संचालक वकील प्रकाश चंद बंसल की टीम ने उन्हें वहां से बचाया और आश्रय दिया।

63 वर्षीय सवीना कैसे पहुंचीं वृद्धाश्रम?

  • मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली सवीना सफर के दौरान रास्ता भटक गई थीं।
  • वह शिमला के पास पहुंचीं, जहां पुलिस ने उन्हें खोजकर महिला आश्रय गृह में पहुंचाया। बाद में उन्हें बिलासपुर के वृद्धाश्रम में लाया गया।

वृद्धाश्रम में दोस्ती बदली जीवनसाथी के रिश्ते में

'अपना घर' में कन्हैया लाल और सवीना की मुलाकात हुई। दोनों ने एक-दूसरे के अकेलेपन और मुश्किलों को समझा। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती गहरे रिश्ते में बदल गई। आखिरकार दोनों ने शादी कर जीवन का नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया।