ट्रंप ने भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का दबाव बनाया है, जो ट्रेड डील से 17% हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका राजनीतिक कारण अधिक है। इससे भारतीय निर्यात पर तुरंत असर कम होगा, पर कारोबार में अनिश्चितता जरूर बढ़ेगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 16 देशों पर टैरिफ का नया दबाव बना दिया है। अमेरिका की प्रस्तावित कार्रवाई के तहत भारत पर टैरिफ 25 फीसदी तक पहुंच सकता है, हालांकि ट्रेड डील होने की स्थिति में इसे 17 फीसदी तक सीमित रखने की बात कही गई है। इस बीच भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत भी जारी है। सवाल यह है कि क्या ट्रंप की नई टैरिफ रणनीति भारत पर दबाव बनाने की कोशिश है? क्या इससे भारतीय निर्यात और अमेरिकी बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धा प्रभावित होगी? पूर्व राजनयिक महेश सचदेवा का कहना है कि इन टैरिफ के पीछे आर्थिक से ज्यादा राजनीतिक कारण दिखाई देते हैं। उनका मानना है कि भारत के निर्यात पर तत्काल बड़े नकारात्मक असर की आशंका कम है और ट्रेड डील भारत के लिए फायदेमंद हो सकती है। लेकिन बार-बार बदलते टैरिफ से कारोबार में अनिश्चितता जरूर बढ़ रही है।

YouTube video player