यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर चर्चा जारी है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने 60 सीटों के समझौते पर सवाल उठाए। उन्होंने साझा फैसलों की वकालत की। बीजेपी के खिलाफ उन्होंने राहुल गांधी को मुख्य चेहरा बताया।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि कांग्रेस करीब 60 सीटों पर समझौता कर सकती है, लेकिन कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इस तरह की संभावनाओं पर कड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़कर मजाक नहीं करेगी, बल्कि उसे अपनी पार्टी का वजूद और संगठन मजबूत करना है। सपा की ओर से सीटों की लिस्ट और अलग से मेनिफेस्टो जारी किए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। इमरान मसूद ने गठबंधन की राजनीति में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और साझा फैसलों को जरूरी बताया। वहीं, बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में उन्होंने राहुल गांधी को सबसे अहम चेहरा बताया। सवाल यह है कि क्या यूपी में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर सहमति बन पाएगी या गठबंधन में खींचतान और बढ़ेगी? सुनिए इमरान मसूद का पूरा बयान।

YouTube video player