शॉकिंग: बिना फेस मास्क के नहीं मिली सरकारी दफ्तर में एंट्री तो शख्स ने किया ये वाला जुगाड़

Published : Apr 23, 2021, 07:36 PM IST

कोरोना का दूसरा रूप काफी खतरनाक साबित होता नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे में 3.3 लाख नए केस दर्ज किए गए हैं और लगातार तीसरे दिन दो हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं। ऐसे में लोगों को कोविड-19 का डर सता रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो देखने के लिए मिली, जिसमें शख्स ने फेस मास्क की जगह पक्षी का घोंसला लगा रखा था। उसकी ये फोटो वायरल हो रही है। 

PREV
16
शॉकिंग: बिना फेस मास्क के नहीं मिली सरकारी दफ्तर में एंट्री तो शख्स ने किया ये वाला जुगाड़

शख्स को सरकारी दफ्तर में नहीं मिली एंट्री 

चेहरे पर मास्क की जगह घोंसला लगाने वाले शख्स की पहचान मेकाला कुरमइय्या से की गई, जो कि तेलंगाना के चिन्नामुनुगल चड़ से ताल्लुक रखता है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वो अपनी पेंशन लेने के लिए मंडल ऑफिस गया था। 

26

दफ्तर में नहीं मिली बिना मास्क के एंट्री 

उसे इस बात की जानकारी थी कि सरकारी दफ्तर में बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी। इसी वजह से उसने मुंह पर मास्क की जगह घोंसला लगाया था। मेकाला ने तय किया कि वो अपना फेस मास्क खुद बनाकर पहनेगा और उसने ये जुगाड़ लगाया।

36

फोटो के साथ लिखा ये कैप्शन 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शख्स की फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा गया है। इसके साथ लिखा, 'मेकाला मास्क नहीं खरीद सकता था। तेलंगाना के चिन्नामुनुगल चड़ से ताल्लुक रखता है।' 

46

'वो घोंसला का मास्क पहनकर पेंशन लेने मंडल सेंटर पहुंचा था। अच्छा नहीं था लेकिन उसने बेहतर कोशिश की। सरकार को उन लोगों को फेस मास्क उपलब्ध कराना चाहिए, जो मास्क नहीं खरीद सकते हैं।'

56

लोगों ने दिए रिएक्शन 

घोसले का पहनने वाले शख्स की फोटो पर लोगों ने अलग-अलग रिएक्शन दिए। एक ने लिखा, 'कोई उसके लिए मास्क की व्यवस्था करवा सकता है। ये दिल को तोड़ देने वाला है।' 

66

लोगों ने उठाया सवाल 

दूसरे ने लिखा, 'जिन लोगों के पास मास्क है और वो नहीं पहन रहे हैं तो उन्हें इस बुजुर्ग शख्स से कुछ सीखना चाहिए।' इसके साथ ही कइयों ने सवाल भी उठाया कि 'जब उसके कंधे पर उसका कमछा तो उसने ऐसा क्यों किया वो कमछे को भी मुंह पर बांध सकता था।' 

Recommended Stories