आपस में ही भिड़ गए 4 सांप, एक-दूसरे को मारना चाहते थे, जब उन्हें अलग किया गया तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

Published : Oct 02, 2021, 10:34 AM ISTUpdated : Oct 03, 2021, 09:33 AM IST

ऑस्ट्रेलिया. सांप। दुनिया में इनकी 3000 से ज्यादा प्रजातियां हैं। इनमें साइज से लेकर जहर तक सब कुछ अलग-अलग होता है। इनके जुड़े फैक्ट कई बार चौंकाने वाले होते हैं। ऑस्ट्रेलिया से कुछ ऐसी ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक घर की बालकनी पर एक साथ चार सांपों का झुंड देखा गया। खास बात ये थी कि चार में से एक फीमेल और बाकी तीन मेल सांप थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे फीमेल सांप के लिए आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान वे घायल भी हुए। ऑस्ट्रेलियाई सांप पकड़ने वालों ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा नजारा कभी नहीं देखा। एक मादा सांप के लिए तीन नर सांप आपस में लड़ रहे हो। सांपों को देखने के बाद महिला का कैसा रिएक्शन था...?

PREV
15
आपस में ही भिड़ गए 4 सांप, एक-दूसरे को मारना चाहते थे, जब उन्हें अलग किया गया तो सामने आई चौंकाने वाली कहानी

मामला ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट का है। यहां एक महिला ने अपने घर की बालकनी पर इन सांपों का तांडव देखा। इसके बाद उनका वीडियो बना लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों सांप आपस में लड़ते वक्त घायल भी हो गए। 
 

25

ऑस्ट्रेलिया स्नेक कैचर्स ने इस घटना का जिक्र अपने फेसबुक पर भी किया है। उन्होंने लिखा, ये ऐसा कुछ है जिसे हम रोज नहीं देखते हैं। 10 साल के करियर में ऐसा पहली बार देखा। वाइल्ड एनकाउंटर्स टीम बालकनी से सभी सांपों को खींच कर अलग किया। 

35

वाइल्ड एनकाउंटर्स के सैम ने कहा कि सांपों की खासियत होती है कि वे एक साथ नहीं रहते हैं। हां प्रजनन के वक्त वे ऐसा करते हैं। लेकिन एक वक्त में एक साथ दो ही सांप दिखते हैं।

45

7 न्यूज से बात करते हुए सोफी कालेंड ने कहा, मैंने कभी भी इतने सांप एक साथ नहीं देखे। मैं इन्हें देखकर डर गई। लगा कि घर से बाहर भाग जाऊं। लेकिन ऐसा नहीं कर सकती थी। क्योंकि वे घर के अंदर आ जाते। फिर मैंने तुरन्त रेस्क्यू टीम को फोन किया। सोफी कालेंड वही महिला हैं जिनके घर की बालकनी में ये सांप दिखे थे। 

55

वाइल्ड एनकॉन्टर से सैम हॉवर्ड ने बताया, आमतौर पर सांप अकेले रहना पसंद करते हैं। बहुत कम ऐसा होता है कि वे एक साथ रह रहे हो। मैंने पहले ऐसा नहीं देखा। सांपों की तस्वीर देखकर एक व्यक्ति ने कमेंट किया, हे भगवान। सांपों की ऐसी लड़ाई। एक फीमेल सांप के लिए।  

नोट- इस खबर में इस्तेमाल की गईं सभी तस्वीरें सांकेतिक हैं।

ये भी पढ़ें

आसमान में दिखी भगवान शिव की तीसरी आंख, किसी ने कहा- भगवान के हाथ का पंजा..जानें क्या है इसके पीछे मिस्ट्री

नर्क का दरवाजा, जहां रहते हैं जहरीले सांप, अंदर की तस्वीरें देखकर वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

बच्चे के दिमाग को खा गए कीड़े, दर्दनाक मौत के बाद पता चला, पार्क में खेलते वक्त हुई थी छोटी सी चूक

ये सांप काट ले तो इंसान का मांस तक पिघलने लगे, 22 लाख रु है कीमत, यहां रहते हैं दुनिया के सबसे डेंजर सांप

किसी लड़की के साथ सोए हैं/आप गर्भवती हैं/आपकी मौत हो गई...एक्सपर्ट से जानें क्या हैं इन सपनों के मतलब?

HIV से लेकर किडनी की बीमारी तक..दांत पहले ही बता देते हैं, जान लें दांतों से जुड़े 5 संकेतों का मतलब

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories