10 फोटो में देखिए भारत जोड़ो यात्रा की झलक, 'भारत माता' से मिले राहुल.. सड़क पर नाचने लगे दिग्विजय

Published : Oct 07, 2022, 02:05 PM ISTUpdated : Oct 07, 2022, 02:57 PM IST

मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों सुर्खियों में है। इस यात्रा का आज यानी शुक्रवार को 30वां दिन है। वे कुछ दूर पैदल चलीं और फिर कार से यात्रा को कवर किया। राहुल गांधी इस पूरी यात्रा में लोगों से मिलते-जुलते उनसे बात करते, परेशानी सुनते आगे बढ़ते जा रहे हैं। आइए देखते हैं मांड्या से गुजर रही इस यात्रा की झलक। 

PREV
110
10 फोटो में देखिए भारत जोड़ो यात्रा की झलक, 'भारत माता' से मिले राहुल.. सड़क पर नाचने लगे दिग्विजय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का शुक्रवार को 30वां दिन है। वे अब तक केरल और कर्नाटक में इस यात्रा को कवर कर चुके हैं। 

210

दावा किया जा रहा है कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस देशभर में लोगों को यह संदेश दे रही है कि भारत में सामाजिक बिखराव हुआ है और राहुल गांधी इसके लिए लोगों को एक सूत्र में जोड़ रहे हैं। 

 

310

हालांकि, यात्रा के दौरान राहुल गांधी की कई ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती है। राहुल गांधी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी इन तस्वीरों को जारी करते हैं। 

410

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। लोग राहुल से बात करने के लिए उनके बिल्कुल करीब तक पहुंच जा रहे हैं। 

510

कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी है और शुक्रवार को वे एक जगह बैंड की धुन पर नाचने लगे। 

610

अब तक की यात्रा में राहुल गांधी अक्सर बच्चों से बात करते और उन्हें दुलारते दिखे हैं। कई बार तो वे उन्हें गोद में भी उठा लेते हैं। 

710

शुक्रवार को इस यात्रा का 30वां दिन है। इससे पहले 29वें दिन यानी कल कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हो चुकी हैं। 

810

राहुल गांधी की इस यात्रा के दौरान कई ऐसी फोटो होती हैं, जो सुर्खियां बटोरती हैं। ये तस्वीरें देश ही नहीं विदेशी मीडिया में भी छाई रहती हैं। 

910

राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से एक बच्ची की फोटो शेयर करते हुए उसे भारत माता का रूप बताया। लड़की के साथ उसकी  अभिभावक भी मौजूद थी। 

1010

राहुल गांधी का दावा है कि वे इस यात्रा के जरिए देशभर में लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जो बीते करीब आठ सालों में अलग हो गए हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Read more Photos on

Recommended Stories