बिहार के वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के कुछ घंटे बाद RJD समर्थकों ने हंगामा किया। PM मोदी और NDA के पोस्टर-बैनर फाड़े गए। लालू-तेजस्वी के समर्थन में नारेबाजी का वीडियो वायरल, जानें क्या है पूरा विवाद।

Nitish Setu RJD Protest: बिहार के वैशाली में जिस नीतीश सेतु के उद्घाटन को विकास की बड़ी सौगात बताया गया, उसी पुल पर कुछ घंटे बाद सियासी हंगामा शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में RJD समर्थक पार्टी के झंडे लहराते, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के पोस्टर-बैनर फाड़ते और लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाते दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हंगामा करीब 40 मिनट तक चला।

Scroll to load tweet…

Nitish Setu Viral Video: पोस्टर फाड़े, लगाए नारे

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर को वैशाली में 9.76 किलोमीटर लंबे छह लेन के नीतीश सेतु का उद्घाटन किया था।
  • इसके कुछ घंटे बाद पुल पर RJD समर्थकों की भीड़ जुटी। वायरल वीडियो में पोस्टर-बैनर फाड़ने और नारेबाजी के दृश्य दिखाई दे रहे हैं।
  • BJP प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि RJD विकास कार्यों का स्वागत करने के बजाय राजनीतिक हंगामा कर रही है।
Scroll to load tweet…

RJD Protest: सुधाकर सिंह ने प्रदर्शन को बताया सही

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि पुल का उद्घाटन पहले हो चुका था और नाम बदलने के लिए दोबारा समारोह किया गया। उन्होंने पोस्टर-बैनर को धोखे से लगाए जाने का आरोप भी लगाया।

Scroll to load tweet…

Nitish Setu Name Controversy: गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर विवाद

  • तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया कि पुल का नाम सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के बजाय नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया। उनका दावा है कि पहले इस पुल का नाम गुरु गोबिंद सिंह के नाम पर रखने का प्रस्ताव था। उन्होंने निर्माण का श्रेय और केंद्र की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
  • पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और AAP नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने भी फैसले की आलोचना करते हुए इसे सिख भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताया।
  • BJP प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने इसे राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि सरकार विकास कर रही है, जबकि RJD हंगामा कर बाधा डाल रही है।
  • वायरल वीडियो में RJD समर्थक बाइक पर सवार होकर झंडे लहराते, नारे लगाते और NDA के बैनर फाड़ते दिखे। करीब 40 मिनट तक चले इस हंगामे के दौरान पुलिसकर्मी भी भीड़ के साथ चलते नजर आए। इस तरह नीतीश सेतु का उद्घाटन अब पोस्टर विवाद और नामकरण की सियासत के कारण चर्चा में है।