केरल के बाद कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, 10 फोटो में देखिए किस अंदाज में लोगों से मिल रहे राहुल गांधी

Published : Oct 02, 2022, 04:01 PM IST

बेंगलुरू। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब केरल से कर्नाटक पहुंच चुकी है। इस यात्रा का नेतृत्व खुद राहुल गांधी कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर कर्नाटक के बदनवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वे अनोखे अंदाज में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं, उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा सत्ता में है और बीते आठ साल में देश में असमानता पैदा कर रही है। तस्वीरों में देखिए भारत जोड़ो यात्रा की कुछ झलकियां। 

PREV
110
केरल के बाद कर्नाटक पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, 10 फोटो में देखिए किस अंदाज में लोगों से मिल रहे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के बदननवालु में खादी ग्रामोद्योग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 

210

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सत्ता में उस विचारधारा के लोग हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी की हत्या की है। 

310

राहुल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए महात्मा गांधी की विरासत को हथियाना आसान है, मगर उनके पदचिन्हों पर चलना बेहद कठिन। 

410

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाली विचारधारा ने बीते आठ साल में देश में असमानता और विभाजन को जन्म दिया है। 

510

राहुल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने कड़ी मेहनत से हासिल की गई आजादी का केवल और केवल क्षरण किया है। 

 

610

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम भारत के उस महान सपूत को याद करते हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराया। 

710

गांधी जयंती पर बापू को याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनकी याद हम सब मार्मिक हो जाते हैं। 

 

810

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। यह एक पदयात्रा है, जिसमें हम बापू के अहिंसा, एकता, समानता और न्याय के रास्ते पर चल रहे हैं। 

910

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी महात्मा गांधी को याद करते हुए लिखा, बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया है। 

1010


उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया। आज हम प्रण लेते हैं कि हम भी अपना भारत जोड़ेंगे।

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories