महिलाओं से ज्यादा तेजी से बूढ़े होते हैं पुरुष, दिखते हैं उम्र से कई ज्यादा - सामने आई चौंकाने वाली वजह

Published : Jan 12, 2023, 01:03 PM ISTUpdated : Jan 12, 2023, 01:08 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. कहते हैं कि किशोरावस्था में लड़कियों का विकास लड़कों के मुकाबले तेजी से होता है। वहीं एक रिसर्च में दावा किया गया है किशोरावस्था के बाद युवावस्था में चीजें इसके उलट हो जाती हैं। यानी 20 से लेकर 50 साल की उम्र तक पुरुषों में महिलाओं के मुकाबले तेजी से बदलाव होते हैं और वे महिलाओं के मुकाबले अपनी उम्र से कई वर्ष ज्यादा के नजर आने लगते हैं। आज नेशनल यूथ डे (National Youth Day) पर जानें इस अनोखी रिसर्च के बारे में...      

PREV
14
महिलाओं से ज्यादा तेजी से बूढ़े होते हैं पुरुष, दिखते हैं उम्र से कई ज्यादा - सामने आई चौंकाने वाली वजह

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यावास्काईला (university of jyväskylä finland) की रिसर्च के मुताबिक पुरुष जैविक तौर पर महिलाओं से ज्यादा बूढ़े होते हैं। यानी उनकी जैविक उम्र महिलाओं से ज्यादा होती है भले ही दोनों एक ही उम्र के हों। वैज्ञानिकों ने कहा कि जिस तरह महिला-पुरुष के शरीर में कई अंतर होते हैं, ठीक उसी प्रकार उनकी अंदरूनी उम्र में भी अंतर होता है।

24

महिलाओं से 4 साल ज्यादा होती है जैविक उम्र
विशेषज्ञों ने एक उदाहरण देते हुए दावा किया कि भले ही एक महिला व पुरुष 50 वर्ष के हों पर दोनों में से पुरुष ज्यादा उम्रदराज दिखेगा। वैज्ञानिकों ने आगे कहा कि पुरुषों की जैविक उम्र महिलाओं से लगभग 4 साल ज्यादा होती है। ऐसे में अगर दोनों 50 वर्ष के हैं तो पुरुष 54 का नजर आएगा। शोध के मुताबिक इसके कई अन्य कारण भी हैं, जैसे शरीर की बनावट, ज्यादा तनाव लेने की क्षमता, धूम्रपान करना आदि।
 

34

इस तरह की गई रिसर्च
वैज्ञानिकों ने बताया कि लिंग के आधार पर बढ़ती उम्र पर रिसर्च करने के लिए उन्होंने एपीजेनेटिक्स क्लॉक (Epigenetic clock) का इस्तेमाल किया। इस तकनीक की मदद से किसी भी व्यक्ति के खून से डीएनए लेकर उसकी जैविक उम्र पता लागई जा सकती है। नमूने लेने के बाद इसका एल्गोरिदम बताता है कि एक निश्चित उम्र में उस व्यक्ति की जैविक उम्र क्या है और वह कितनी उम्र का नजर आ रहा है।
 

44

इस उम्र से दिखाई देने लगता है अंतर
जेरोन्टोलॉजी रिसर्च सेंटर एंड द फैकल्टी ऑफ स्पोर्ट एंड हेल्थ साइंसेस की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं और पुरुषों की उम्र में ये अंतर 20 वर्ष की उम्र से ही दिखाई देने लगता है। यानी 20 वर्ष का एक युवक अपनी उम्र से कुछ ज्यादा का नजर आने लगता है लेकिन युवतियों के साथ ऐसा नहीं होता। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि उम्र का अंतर जुड़वा भाई बहनों पर भी नजर आता है। इसमें जुड़वा भाई एक उम्र के बाद अपनी बहन से ज्यादा उम्र का नजर आने लगता है।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories