तिरंगा यात्रा की 10 फोटो: स्मृति ईरानी ने चलाई स्कूटी, मनोज तिवारी ने किया कांड, बोले- माफ करें चालान भरूंगा

Published : Aug 03, 2022, 03:58 PM ISTUpdated : Aug 03, 2022, 05:27 PM IST

नई दिल्ली। भाजपा के संसद सदस्यों ने बुधवार, 3 अगस्त को बाइक और स्कूटी पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। सुबह इस यात्रा को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा में दिल्ली की सड़कों पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी समेत कई सांसदों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, भाजपा ने विपक्ष पर इसमें भी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल का कोई भी सांसद या विधायक तिरंगा यात्रा में शामिल नहीं हुआ। आइए तस्वीरों के जरिए एक नजर में तिरंगा यात्रा पर डालते हैं। 

PREV
110
तिरंगा यात्रा की 10 फोटो: स्मृति ईरानी ने चलाई स्कूटी, मनोज तिवारी ने किया कांड, बोले- माफ करें चालान भरूंगा

भाजपा ने बुधवार को तिरंगा यात्रा रैली आयोजित की थी, जिसमें तमाम सांसदों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 

 

210

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी हेल्मेट लगाकर स्कूटी चलाती नजर आईं। उनके पीछे एक महिला कार्यकर्ता ने तिरंगा पकड़ रखा था। 

310

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने बाइक पर तिरंगा यात्रा निकाली, मगर इस दौरान उन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था। बाद में गलती मानी और माफी मांगते हुए कहा, चालान भर दूंगा। 

410

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान वे हेल्मेट पहनकर बुलेट चलाते दिखे। 

510

मिनिस्टर ऑफ स्टेट निरंजन ज्योति ने भी दूसरे भाजपा सांसदों और कार्यकर्ताओं के साथ तिंरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया। 

610

रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर तथा सतीश कुमार ने तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया। 

710

भाजपा सांसद रामा देवी ने भी तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। इस रैली को सुबह लाल किला पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाई थी। 

810

भाजपा सांसद व मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लिया। कुछ देर वे अनुराग ठाकुर की बाइक पर बैठे। इसके बाद खुद भी बुलेट राइडिंग का मजा लिया। 

910

तिरंगा यात्रा में दिल्ली पुलिस के जवान और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी शामिल हुए। यह यात्रा विजय चौक पर जाकर समाप्त हुई। 

1010

केंद्र सरकार देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर कई आयोजन कर रही है। तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान ऐसे प्रमुख आयोजन हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories