इतनी नफरत क्यों- BF के साथ नहाते हुए फोटो ली, संबंध बनाए और मार दी गोली, 27 बार लड़की ने घोंपे चाकू

Published : Aug 09, 2021, 10:41 AM ISTUpdated : Aug 09, 2021, 01:11 PM IST

कैलीफोर्निया. एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी की हत्या से पहले उसके साथ शॉवर में कई फोटो ली। संबंध बनाए। खूब मस्ती की। फिर उसके सिर में गोली मार दी। उसका मन इतने में ही नहीं भरा। उसने बॉयफ्रेंड के शरीर में 27 बार चाकू घोंपा। उसका कान काट लिया। साल 2013 में दोषी गर्लफ्रेंड को आजीवन जेल में रहने की सजा सुनाई गई। Asianet news hindi क्राइम सीरीज में आज इसी हत्या की कहानी बताने जा रहे हैं। ऐसी हत्या जिसने पुलिसवालों को भी हैरान कर दिया था। तस्वीरों के जरिए हत्या की पूरी कहानी...  

PREV
17
इतनी नफरत क्यों- BF के साथ नहाते हुए फोटो ली, संबंध बनाए और मार दी गोली, 27 बार लड़की ने घोंपे चाकू

गर्लफ्रेंड का नाम जोडी एरियस और प्रेमी का नाम ट्रैविस अलेक्जेंडर। कैलिफोर्निया में रहने वाली जोडी को फोटोग्राफी का शौक था। ट्रैविस मार्केटिंग सेल्समैन था, जो मेसा एरिजोना में रहता था। सितंबर 2006 में लास वेगास में एक कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई और नए रिश्ते की शुरुआत हुई।
 

27

फोन पर बातचीत से शुरू हुआ रिश्ता तेजी से आगे बढ़ा। पांच महीनों में ही 80 हजार से ज्यादा ईमेल एक दूसरे को भेजे गए। धीरे-धीरे दोनों करीब आए। उन्होंने आधिकारिक तौर पर फरवरी 2007 में डेटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन सिर्फ पांच महीनों के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और ट्रैविस ने जोडी से कहा कि उनका रिश्ता और ज्यादा नहीं चल सकता है। 
 

37

अपने रिश्ते के टूटने से जोडी बहुत परेशान थी। दो साल बाद अपने दादा दादी के साथ रहने के लिए कैलिफोर्निया वापस चली गई। लेकिन यह खत्म नहीं हुआ था।
 

47

दो महीने बाद जोडी ने एक कार किराए पर ली और ट्रैविस को देखने के लिए मेसा चली गई। उसने कार की टंकी फुल कराई। 4 जून 2008 को कपल ने आखिरी बार संबंध बनाए और एक-दूसरे की तस्वीरें लीं।
 

57

कुछ दिनों बाद ट्रैविस के साथ काम करने वाले लोगों ने उससे संपर्क करना चाहा, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। तब दोस्त उसके घर पहुंचे तो देखा कि पूरे घर में खून बिखरा है। ट्रैविस को 25 कैलिबर बंदूक से गोली मारी गई थी। ये वही बंदूक थी जो कुछ महीने पहले जोडी के दादा-दादी के घर से चोरी हो गई थी।
 

67

ट्रैविस के घर में वॉशिंग मशीन में एक टूटा हुआ कैमरा मिला। साथ ही खून से सने कपड़े थे, जिन्हें धोने के बाद रखा गया था। पुलिस को जोडी और ट्रैविस की कई तस्वीरें मिलीं। जोडी से कड़ी पूछताछ की गई। पहले तो उसने ट्रैविस के घर पर होने से इनकार किया, लेकिन जब सबूतों से सामना हुआ तो उसने अपनी कहानी बदल दी। उसने दावा किया कि दो बदमाशों ने ट्रैविस की हत्या कर दी और उस पर हमला किया।
 

77

लेकिन पूछताछ में जोडी टूट गई। उसने ट्रैविस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और कहा कि रात मे ट्रैविस ने उस पर हिंसका हमला किया था। उसने सेल्फडिफेंस में हमला किया। कोर्ट ने 2013 में जोडी को आजीवन जेल में रहने की सजा सुनाई।
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories