MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • शहर में घूम रहा था खूंखार बाघ, शख्स ने गले में डाली रस्सी… फिर जो हुआ- WATCH

शहर में घूम रहा था खूंखार बाघ, शख्स ने गले में डाली रस्सी… फिर जो हुआ- WATCH

Bengal Tiger Viral Video: मेक्सिको के टेकुआला में शहर की सड़क पर घूमते बंगाल टाइगर का वीडियो वायरल हो रहा है। एक शख्स बाघ के गले में रस्सी डालता दिखा, लेकिन बाघ ने हमला नहीं किया। जानिए पूरा मामला और लोगों की प्रतिक्रियाएं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 04 2026, 05:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
शहर में अचानक पहुंचा बाघ, फिर जो हुआ उसने सबको चौंकाया
Image Credit : X@AnimalGeoLife

शहर में अचानक पहुंचा बाघ, फिर जो हुआ उसने सबको चौंकाया

जंगली जानवर कब जंगल से निकलकर इंसानी बस्ती में आ जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। आमतौर पर ऐसा होता है तो डर और अफरा-तफरी फैल जाती है। लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है, उसने लोगों को डर से ज्यादा हैरानी में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक 31 सेकंड के वीडियो में एक Bengal tiger को खुलेआम शहर की सड़क पर घूमते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेक्सिको के टेकुआला इलाके का है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है, इसलिए इसे सावधानी से देखना जरूरी है।

25
रस्सी लेकर बाघ के पास पहुंच गया शख्स
Image Credit : X@AnimalGeoLife

रस्सी लेकर बाघ के पास पहुंच गया शख्स

वीडियो में दिखता है कि कुछ लोग दूर खड़े होकर बाघ का वीडियो बना रहे हैं। तभी एक शख्स हाथ में रस्सी लेकर उसके पास पहुंचता है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने बाघ के गले में रस्सी डालने की कोशिश की और बाघ ने उस पर हमला नहीं किया। आमतौर पर बंगाल टाइगर को दुनिया के सबसे ताकतवर और खतरनाक शिकारी जानवरों में गिना जाता है। ऐसे में किसी आम इंसान का उसके इतना करीब जाना बहुत जोखिम भरा माना जाता है। लेकिन इस वीडियो में बाघ शांत नजर आता है और वह शख्स के साथ चलता भी दिखाई देता है।

Related Articles

Related image1
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर
Related image2
पैर पर चढ़ाई कार, हाथ शीशे में फंसा…दर्द से चिल्लाता रहा युवक, साहिबगंज का खौफनाक वीडियो
35
लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो
Image Credit : X@AnimalGeoLife

लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @AnimalGeoLife नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। कैप्शन में दावा किया गया कि मेक्सिको के टेकुआला में यह अविश्वसनीय दृश्य देखने को मिला, जहां बाघ को सुरक्षित घर ले जाया गया। अब तक इस वीडियो को 3 लाख 41 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 6 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों की अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह बाघ शायद पालतू होगा, इसलिए उसने हमला नहीं किया। वहीं कुछ का मानना है कि वह पहले से ही इंसानी माहौल में पला-बढ़ा होगा।

45
क्या जंगली जानवरों को पालतू रखना सही है?
Image Credit : X@AnimalGeoLife

क्या जंगली जानवरों को पालतू रखना सही है?

विशेषज्ञों की मानें तो बाघ जैसे जंगली जानवरों को पालतू बनाना या खुले में रखना बेहद खतरनाक हो सकता है। कई देशों में ऐसे जानवरों को निजी तौर पर रखने पर सख्त नियम और कानून लागू हैं। अगर यह बाघ वास्तव में पालतू था, तो यह मामला वन्यजीव सुरक्षा और कानून से भी जुड़ सकता है।

55
यहां देखें वायरल वीडियो
Image Credit : X@AnimalGeoLife

यहां देखें वायरल वीडियो

Incredible sight in Tecuala, Mexico as a Bengal Tiger casually strolls through town before being safely taken home without a fuss! pic.twitter.com/Av1YAXqh9T

— Nature is Phenomenal (@AnimalGeoLife) March 2, 2026

इस तरह के वीडियो अक्सर रोमांचक लगते हैं, लेकिन इनके पीछे खतरा भी छिपा होता है। जंगली जानवर चाहे शांत दिखें, उनका व्यवहार पल भर में बदल सकता है। इसलिए विशेषज्ञ हमेशा सलाह देते हैं कि ऐसे जानवरों से दूरी बनाए रखना ही समझदारी है। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सच क्या है, यह जांच के बाद ही साफ होगा, लेकिन इतना तय है कि इस दृश्य ने सभी को चौंका जरूर दिया है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
वायरल खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nitish Kumar News: बिहार में बड़ा सियासी भूचाल! जानें नीतीश कुमार क्यों छोड़ने जा रहे मुख्यमंत्री पद?
Recommended image2
Now Playing
'भारत माता की जय', दुबई से वतन वापसी पर गदगद भारतीयों ने क्या कहा
Recommended image3
Iran-Israel War Day 5: इजराइल ने हवा में ही मारा ईरान का फाइटर जेट, युद्ध को लेकर आया ट्रंप का बड़ा बयान
Recommended image4
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर
Recommended image5
Now Playing
Shabana Azmi और Javed Akhtar की Holi Party में कौन कौन पहुंचा
Related Stories
Recommended image1
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर
Recommended image2
पैर पर चढ़ाई कार, हाथ शीशे में फंसा…दर्द से चिल्लाता रहा युवक, साहिबगंज का खौफनाक वीडियो
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved