UP चुनाव आते ही 'ठगेश्वर शास्त्री' आ गए? तेजस्वी का VIDEO Viral

Lord Krishna Controversy: तेजस्वी यादव ने हैदराबाद में 'ठगेश्वर शास्त्री' कहकर BJP और RSS पर निशाना साधा। UP चुनाव, भगवान कृष्ण और यादव समाज का जिक्र करते हुए उन्होंने मोदी पर भी तंज कसा।

Share this Video

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और RJD नेता तेजस्वी यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तेलंगाना के हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश के चुनाव और बीजेपी की राजनीति का जिक्र करते हुए RSS और BJP पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आया तो एक 'शास्त्री' सामने आ गए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें 'ठगेश्वर शास्त्री' कहा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि RSS और BJP के लोग पहले इंसानों को बांटने का काम कर रहे थे और अब भगवान के नाम पर भी लोगों को बांट रहे हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ऐसे लोग हैदराबाद या तेलंगाना आएंगे तो यादव समाज उनका स्वागत करेगा। बिहार में भी उनका स्वागत किया जाएगा।

Related Video